उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने आज दिल्ली में आयोजित समारोह में, प्रख्यात संगीतज्ञों और कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी और ललित कला अकादमी सम्मान तथा फेलोशिप प्रदान किए। उत्तराखंड के लोकप्रिय लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को भी प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया। यह उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल है उत्तराखंडी साहित्य को इस सम्मान से नई ऊंचाईयां मिलेगी।
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदर्शन कला के क्षेत्र में प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के साथ-साथ शिक्षकों और विद्वानों को भी यह राष्ट्रीय सम्मान दिया जाता है। यह सम्मान न केवल उत्कृष्टता और उपलब्धियों के सर्वोच्च मानक का प्रतीक है, बल्कि निरंतर व्यक्तिगत कार्य और योगदान को मान्यता प्रदान करता है। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को वर्ष 2018 के लिए प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार दिया गया है।
पुरस्कार स्वरूप उन्हें 1 लाख रूपए की धनराशि अंगवस्त्र और ताम्रपत्र प्रदान किया जाएगा। इस साल अकादेमी पुरस्कार दिल्ली के विज्ञान भवन में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा दिया गया इस पुरस्कार अर्पण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उप राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू और केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी, संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी उपस्थित रही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीत नाटक अकादमी और ललित कला अकादमी की अध्यक्ष उमा नंदूरी ने की।