Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: लॉक डाउन: जरा संभलकर आपकी इस गलती से बच्चे हो सकते हैं आक्रमक और चिड़चिड़े, अपनाएं ये उपाय
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > लॉक डाउन: जरा संभलकर आपकी इस गलती से बच्चे हो सकते हैं आक्रमक और चिड़चिड़े, अपनाएं ये उपाय
Uttarakhand News

लॉक डाउन: जरा संभलकर आपकी इस गलती से बच्चे हो सकते हैं आक्रमक और चिड़चिड़े, अपनाएं ये उपाय

June 5, 2020 3:50 pm
Share
5 Min Read
YEMAH
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

पूरे देश में 21 दिनों का लॉक डाउन पूरा हो गया है लेकिन आज एक बार फिर प्रधानमंत्री ने 19 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन बढ़ाया है। सुरक्षा और सेहत के लिहाज से लोगों को अभी भी कई दिनों तक घर में ही कैद रहना होगा। ऐसे में सबसे पहले बच्चों का ख्याल आता है दरअसल, लॉकडाउन में स्कूल बंद हैं, डांस क्लास बंद हैं, स्पोर्ट्स सब बंद हैं, नई किताबें भी नहीं आई हैं, दोस्तों के साथ खेलना और ट्यूशन तक जाने पर पाबंदी लगी है। आखिर वे जाएं भी कहां और करें भी तो क्या। अब बच्चे घर पर हैं तो शैतानी करेंगे, कई बार वो अपनी जिद्द पर भी अड़ जाते हैं। इसपर मां-बाप बच्चों को बार-बार टोकते रहते हैं, और अगर नहीं मानते हैं तो पिटाई भी कर देते हैं।

कुछ बच्चों का स्वभाव ही चिड़चिड़ा होता है, बात-बात पर गुस्सा हो जाते हैं। लॉकडाउन में ऐसे बच्चों को संभालना और मुश्किल हो जाता है। मां-बाप भी मारते-डांटते को ही एक मात्र हथियार समझते हैं। लॉक डाउन के समय कई परिवार में तो नौबत ऐसी आ गई कि बच्चों को बालगृह में रखा जा रहा है। जरुरी है कि माता-पिता ऐसी नौबत ही नहीं आने दें। ध्यान रहे अगर आपका बच्चा भी बहुत ज्यादा गुस्सा करता है या हर समय रोता रहता है, तो डांटने-मारने के बजाय उसकी समस्या को समझने का प्रयास करें। विशेषज्ञ कहते हैं कि अभिभावकों को खुद को बदलना होगा और उन्हें बच्चों की मन:स्थिति को समझना होगा, यह खतरनाक संकेत हो सकता है। माता-पिता धैर्य खोते हैं तो दिक्कत और बढ़ जाएगी, विशेषज्ञों द्वारा कुछ बातें बताई हैं अभिभावक इन्हे जरूर पढ़ें-

बच्चों को मारें नहीं-

गुस्सा चिड़चिड़े स्वभाव को जन्म देता है। अगर बच्चे के रोने, चिल्लाने पर आप उसे मारते हैं, तो बच्चों को गुस्सा आना लाजमी है। लगातार मारने-डांटने पर बच्चे के मन में आपके प्रति गुस्सा घर कर जाता है, जो धीरे-धीरे चिड़चिड़ेपन में बदल जाता है। अगर आप अपने बच्चों को सुधारने के लिए हिंसक रूप अपनाते हैं तो आप पाएंगे कि बच्चा सुधरने की बजाय और ज्यादा बिगड़ जाएगा और उसे ज्यादा गुस्सा आएगा। इसलिए बच्चों के साथ ऐसा आक्रामक व्यवहार करने से बचे और उनसे प्यार से बात करें। अगर बच्चा परेशान कर रहा है, तो उसकी बात सुनें और परेशानी दूर करने की कोशिश करें।

छोटे बच्चों के लिए कुछ खाने की चीजें घर में रख लें-

लॉकडाउन के समय बच्चों को बाहर घुमाया या खिलाया नहीं जा सकता लेकिन घर में बच्चों को खाने के लिए पर्याप्त स्टॉक रख लें या कुछ घर में अलग-अलग पकवान बनाते रहें। छोटे बच्चों का विशेष ख्याल रखें, उनके लिए दूध का इंतजाम जरुर करें। दरअसल, भूख लगने पर भी बच्चों में चिड़चिड़ेपन का स्वभाव देखा जाता है।

बच्चों को खेलों में व्यस्त रखें-

दरअसल, लॉकडाउन में अभिभावक अपना टाइम पास टीवी देखकर कर रहे हैं लेकिन बच्चों की तरफ ध्यान नहीं जाता है। होता यह है कि वो भी अपने चैनल देखने की जिद्द करने लगते हैं। आपको समाचार देखने हैं बच्चों को कार्टून। इस बात पर भी अभिभावक बच्चों को डांटने में परहेज नहीं करते जबकि होना यह चाहिए कि बच्चों के साथ कुछ रचनात्मक खेल, लूडो, शतरंज और केरम गेम खेलने चाहिए, ऐसे ही खेल-खेल में आप बच्चों को पढ़ा भी सकते हैं। इससे बच्चे खुश रहेंगे और आपका भी टाइमपास हो जाएगा।

बच्चों को भरपूर प्यार दे–

आजकल बच्चे घर में कैद हैं, बाहर न जाने की वजह से भी उनके स्वभाव में परिवर्तन हो सकता है। ऐसे समय में मा-बाप बच्चों को भरपूर प्यार दें बच्चे प्यार से अपने आप ही पिघल जाते है। जब बच्चा गुस्सा होता है तो उसे गले लगाकर, उसके गालों पर प्यार करें। इससे बच्चे भावुकता का पाठ सीखते हैं और रोना व गुस्सा करना बंद कर देते हैं। लॉकडाउन का समय बढ़ गया है ऐसे में बच्चों का ख्याल रखें। याद रखें कि बच्चे डांट से ज्यादा प्यार की भाषा की समझते हैं, एक बार आजमा कर देखें।। धन्यवाद

')}
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article उत्तराखंड लॉकडाउन के बाद होंगी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं, पढ़िए पूरी खबर
Next Article डॉ. अंबेडकर जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate