Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: रुद्रप्रयाग: जखोली के दूरस्थ गांव बांसी भरदार में सुनी गई जनता की समस्याएं…
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > रुद्रप्रयाग: जखोली के दूरस्थ गांव बांसी भरदार में सुनी गई जनता की समस्याएं…
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: जखोली के दूरस्थ गांव बांसी भरदार में सुनी गई जनता की समस्याएं…

December 21, 2024 6:04 pm
Share
3 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रुद्रप्रयाग: जनपद के विकासखंड जखोली के दूरस्थ गांव बांसी भरदार में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया। शिविर में 12 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 02 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सुशासन सप्ताह के तहत विकासखंडों के विभिन्न गांवों में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करें। साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

इसी के तहत आज विकासखंड जखोली के बांसी भरदार गांव में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह की अध्यक्षता में ‘सरकार जनता के द्वार‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में पानी, सड़क, पेंशन, सिंचाई और फसलों की सुरक्षा हेतु घेरबाड़ जैसी समस्याओं से संबंधित 12 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों को शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया, जबकि दो समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

जनता दरबार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से उनका समय और पैसा दोनों की बचत हो रही है।

शिविर के नोडल अधिकारी और प्रभारी सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने बताया कि सरकार की मंशा है कि दूरस्थ ग्रामीणों क्षेत्रों में निवासरत लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो तथा सरकार द्वारा संचालित संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही बाकी शिकायतों का समाधान किया जाएगा। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का तत्परता से समाधान करना है।

इस दौरान शिविर में ग्राम प्रधान अंजना देवी, ग्राम विकास अधिकारी शशांक मैठाणी, एडीओ पंचायत महावीर लाल, ग्राम पंचायत अधिकारी अमित राज, एडीओ समाज कल्याण अनिल सेमवाल, स्वास्थ्य विभाग से एमओ डॉक्टर अभिजीत रावत मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त विकासखंड अगस्त्यमुनि एवं ऊखीमठ में भी भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार व लोक शिकायत विभाग ने 19 से 24 दिसंबर के बीच प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत आज जनपद के अंतर्गत अगस्त्यमुनि विकासखंड के कमेडा पंचायत भवन, विकासखंड ऊखीमठ के मनसूना पंचायत भवन में शिविर आयोजित किए गए। जिसमें 43 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा 33 ऑनलाइन सेवाओं को निस्तारित किया गया।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल देहरादून ने सर्दियों में बढ़ते हार्ट अटैक के प्रति किया जागरुक…
Next Article जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने इस मामले में करवाया समझौता, जानिए…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate