Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: मुख्यमंत्री ने नहीं ली पलटी, केंद्र की गाइडलाइन ने रोकी राह, राज्य हित में लिया हर फैसला, प्रवासियों की है चिंता
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > मुख्यमंत्री ने नहीं ली पलटी, केंद्र की गाइडलाइन ने रोकी राह, राज्य हित में लिया हर फैसला, प्रवासियों की है चिंता
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने नहीं ली पलटी, केंद्र की गाइडलाइन ने रोकी राह, राज्य हित में लिया हर फैसला, प्रवासियों की है चिंता

Share
राजयहित
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

(संपादक)कोरोना महामारी में हर व्यक्ति योद्धा बनकर लड़ाई लड़ रहा है। उत्तराखंड के प्रवासी भाई-बहन भी इस लड़ाई में सबसे बड़े योद्धा बनकर सामने आये हैं। उन्होंने इस बीच जिन परेशानियों को झेला है और जिस हाल में आज वो जिंदगी बिता रहे हैं वह पूरे देश के लिए मिसाल बन रहा है। उत्तराखंड सरकार भी इन दिनों प्रवासियों की घर वापसी के लिए तैयारी में जुटी है।

इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ अफवाएं भी फैलाई गई जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। आज इस मामले में मुख्य सचिव ने कहा कि सोशल मीडिया में सरकार की तैयारियों के बारे में बहुत सी अफवाहें चल रही हैं। लोगों से अनुरोध है कि प्रामाणिक जानकारियों पर ही विश्वास करें। हम पूरी व्यवस्था कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने अपना स्पष्टीकरण देने में देर लगाई। जिस वजह से प्रवासियों में अविश्वास का वातावरण पनपने लगा, कुछ अपनी भावनाओं को भी नहीं रोक सके यह जायज भी था। उनकी पीड़ा को पूरा उत्तराखंड समझ रहा है।

कुछ लोगों ने फैलाई अफवाह, कुछ ने उठाया फायदा-

खबरों के बीच देखा गया कि कुछ लोग इस मौके का फायदा उठाने से नहीं चूके। मुख्यमंत्री के पुराने वीडियो को जोड़कर लोगों के सामने विलन बनाकर पेश किया गया। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए वो फैसले भी थे जिसे राज्य हित में मुख्यमंत्री ने वापस ले लिए थे। साथ ही दिखाया गया कि दूसरे राज्यों ने अपने मजदूरों को कैसे निकाला? त्रिवेंद्र को ऐसे पेश किया गया मानों इस मामले में त्रिवेंद्र हाथ पे हाथ धरे बैठा है। इन भ्रामक ख़बरों का परिणाम यह हुआ कि कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री की मौत की अफवाह फैलाने जैसे अफराध किया। इसके बाद तत्काल ही महानिदेशक अशोक कुमार ने देहरादून एसएसपी को मुकदमा दर्ज करके संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया के इस दुरुपयोग को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया।

समाज के लिए घातक ऐसी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ जब कार्यवाही हुई तो फिर कुछ ऐसे ही लोगों द्वारा कुतर्क दिया गया कि प्रवासी राज्य के मुखिया से इतना परेशान हो गए हैं कि उन्हें उनकी मौत की खबर डालनी पड़ी। नेशनल मीडिया में जिस तरह यह खबर छपी वह तो पूरे उत्तराखंड को शर्मसार कर गई, हद तो तब हो गई जब कांग्रेस की और से घोषणा की गई कि राज्य के लोगों को ट्रैन से वापस लाने का खर्च कांग्रेस उठाएगी। अब आप भी समझ सकते हैं कि कोरोना पर कांग्रेस भी एक्टिव दिखने में कसर नहीं छोड़ रही। लेकिन अब उन्हें अपने खजाने को कम करने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि राज्य सरकार रेल यात्रा का खर्चा उठाएगी राज्य सरकार ने पहले भी यह बात कही थी ।

मुख्यमंत्री ने नहीं ली पलटी, राज्य हित में फैसला-

प्रवासियों की घर वापसी के लिए रजिस्ट्रेशन होने के बाद अचानक ही एक खबर चली कि प्रवासियों को अब नहीं लाया जायेगा, सिर्फ राहत शिविरों और रास्ते में फंसे लोगों को लाया जायेगा जिसमे केंद्र की गाइडलाइन का हवाला दिया गया था। इसमें मुख्यमंत्री की कोई घोषणा या आदेश नहीं था। राज्य सरकार को भी इस गाइडलाइन से आपत्ति थी, फिर प्रवासियों को हो रही दिक़्क़तों का हवाला देते हुए नई रणनीति पर विचार किया गया। इस समय में भी राज्य सरकार कई राज्यों से अपने 7 हजार से ज्यादा फंसे हुए लोगों को भी निकाल लिया है। बता दें कि 31 मई को अंतर्राज्यीय यात्रा को खोले जाने को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अपना फैसला वापस ले लिया था। इसके बाद उनके इस फैसले की कड़ी निंदा हुई थी, हो सकता है कि मुख्यमंत्री के इस कठोर निर्णय से हम उत्तराखंड के 10 जिलों को ग्रीन जोन में देख पा रहे हैं। इस सच को भी हमें मानना होगा।

एक लाख 64 हजार लोगों ने किया पंजीकरण-

आज मुख्य सचिव ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि सरकार दूसरे राज्यों से उत्तराखण्ड लौटने के इच्छुक प्रवासियों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। लगभग 1 लाख 64 हजार लोगों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। अभी तक 7300 लोगों को दूसरे राज्यों से लाया जा चुका है जबकि 8146 को राज्य के भीतर ही एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है। जो भी उत्तराखण्ड लौटना चाहते हैं, उन्हें वापस लाया जाएगा। थोड़ा संयम और धैर्य रखने की जरूरत है। तमाम तरह की सावधानियां बरतनी होती है। इसलिए एक साथ इकट्ठा सबको नहीं लाया जा सकता है। स्वास्थ्य परीक्षण, वाहनों की व्यवस्था, रूकने की व्यवस्था आदि बातें देखनी होती हैं। सरकार इस काम में दिन रात लगी है। पूरा काम सुनियोजित तरीके से किया जाना है। हरियाणा से 1500 लोगों को निजी वाहन से आने की अनुमति दी गई है। यहां बसें भी भेजी जाएंगी। उदयपुर व जम्मू से 400-400 लोगों को लाने की व्यवस्था की जा रही है। गुजरात व महाराष्ट्र को सूचना दी गई है कि सूरत, अहमदाबाद व पुणे से लोगों को ट्रेन से लाया जाना है। हमारी रेल मंत्रालय से बात हो चुकी है। संबंधित राज्यों को भी रेल मंत्रालय से बात करनी है। उत्तराखण्ड के लोगों को ट्रेन से लाने में जो भी व्यय आएगा, उसका वहन उत्तराखण्ड सरकार द्वारा किया जाएगा। केरल के दो शहरों से भी लगभग 1000 लोगों को लाया जाना है। कई जगहों के लिए यात्रियों की सूची और गाड़ियां तैयार हैं। लोग अभी भी रजिस्ट्रेशन कर रहे है।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article kendra उत्तराखण्ड के लोगों को ट्रेन से लाने के खर्च को वहन करेगी राज्य सरकार
Next Article त्रिवेंद्र कैबिनेट के फैसले: लंबी दूरी से आने वाले लोगों के लिए ट्रेन चलाई जाएगी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate