देहरादून में महिला के साथ उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज बताया कि उसके पति के रिश्तेदारों ने ही उसकी आबरू के साथ खिलवाड कर दिया, महिला ने बताया कि उसकी शादी 2016 में दून के एक व्यक्ति से हुई थी, कुछ दिन बाद उसने दूसरी लड़की से शादी कर दी। विरोध करने पर उसने महिला को मरना पीटना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाद उसने दहेज़ की मांग करनी भी शुरू कर दी इसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करा लिया था।
महिला ने बताया कि वह पिछले 22 अप्रेल को अपने घर में सो रही थी तभी कुछ लोग आये और उसके मुहं पर कपडा बांधकर सुनसान इलाके में ले गए, जहाँ उसके शाथ कैंप में आरोपियों ने दो दिनों तक बलात्कार किया। किसी तरह महिला अपनी जान बचाकर भाग निकली और देहरादून पहुंची। महिला ने कुल साथ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, महिला ने आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्यवाही की मांग की है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ')}