उत्तराखंड में कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं, वहीं प्रदेश के युवाओं के लिए एक ओर बड़ी खुशखबरी यह है कि पुलिस विभाग में 493 पदों पर भी भर्ती निकली है जिसमें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 65 पद, उपनिरीक्षक अभिसूचना के 43 पद, पी0ए0सी0 व आई0आर0बी0 गुल्मनायक 89 पद, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी 24 पद यानी कुल 221 रिक्त पदों पर तथा पुलिस दूरसंचार के अन्तर्गत मुख्य आरक्षी के 272 रिक्त पदों हेतु विज्ञप्ति जारी हुई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की बेवसाईट पर आवेदन कर सकते हैं।
पुलिस के 221 रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन 8 जनवरी 2022 से 21 फरवरी 2022 तक हो सकेंगे, इसके अलावा पुलिस के दूरसंचार विभाग में हेडकांस्टेबल के पदों के लिए 10 जनवरी 2022 से 23 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते है। बता दें कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी। आयु सीमा 21 से 23 वर्ष रखी गई है। कोविड संक्रमण काल के कारण अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी गई है।