Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: रेड अलर्ट निरंतर वर्षाः आपदा जैसे हालात; जन दर्शन में फिर भी पहुंचे 122 फरियादी
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रेड अलर्ट निरंतर वर्षाः आपदा जैसे हालात; जन दर्शन में फिर भी पहुंचे 122 फरियादी
Uttarakhand News

रेड अलर्ट निरंतर वर्षाः आपदा जैसे हालात; जन दर्शन में फिर भी पहुंचे 122 फरियादी

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min.mp4

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। भारी बारिश के बावजूद बडी संख्या में फरियादी जनता दरवार पहुंचे। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश फरियादियों ने भूमि और घरेलू विवाद के मामले प्रमुखता से रखे।

इसके अतिरिक्त मुआवजा, आर्थिक सहायता, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, शिक्षा, रोजगार आदि से जुड़ी 122 समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निराकरण किया।

सहसपुर निवासी विधवा महिला यशोदा देवी ने बताया साहब बैंक धोखाधड़ी कर रहा है, रजिस्ट्री नही लौटा रहा। मेरे स्व0 पति ने 10 लाख का लोन लिया था। उनकी मृत्यु से पहले उन्होंने 03 तीन लाख से अधिक ऋण जमा कर लिया था। इसके बाद बैंक द्वारा डराने पर किसी तरह मैंने अपने रिश्तेदारों से मदद लेकर 9.30 लाख बैंक का ऋण जमा कर दिया है, लेकिन फिर भी बैंक पैसे मांग रहा है, रजिस्ट्री नही लौटा रहा।

इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी एवं महाप्रबंधक डीसीबी को जांच कर विधवा महिला की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। वही विधवा निशा कोहली ने बताया कि पडोसी हमें अपनी दीवार पर प्लस्तर नही करने दे रहा। दो लाख की मांग कर रहा है। दीवार पर प्लस्तर न होने पानी आ रहा है जिससे दीवार पर करंट का खतरा बना है। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने और 03 दिनों के भीतर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सोनम राजौरी ने बताया कि उसके पति मसूरी नगर पालिका में पर्यावरण मित्र के पद कार्यरत थे। 11 वर्ष पूर्व मृत्यु होने के बाद भी मृतक आश्रित के रूप में उन्हें न तो नौकरी मिली और ना ही पेंशन दी जा रही है। इस पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को तत्काल रिपोर्ट तलब की गई है। वहीं बंजारावाला निवासी अनूप कुमार, भगत सिंह कॉलोनी निवासी एजाजुद्दीन, बबलू शोय, सुशील युसूफ आदि ने अपनी बीमारी का उपचार, कन्या विवाह के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। एमडीडीए कॉलोनी निवासी सपना बिष्ट ने ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट दिलाने की गुहार लगाई।

लोनिवि खंड सहिया के अंतर्गत हया-अलसी मोटर मार्ग भूस्खलन से क्षतिग्रस्त होने की समस्या पर आपदा न्यूनीकरण में क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। रामनगर कॉलोनी, लाडपुर वार्ड निवासियों ने तपोवन नदी पर शांति विहार में गुरुद्वारा के पास नदी का पुश्ता 500 मीटर क्षतिग्रस्त होने से बने खतरे पर अपर जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मूल्यांकन समिति द्वारा प्रस्ताव अनुमोदन कर लिया गया है।

जिस पर सिंचाई विभाग के माध्यम से जल्द काम शुरू किया जाएगा। वही इंद्रापुरी निवासियों ने बरसाती नदी से चेक डैम टूट जाने के कारण ओवरफ्लो पानी घर-गलियों में घुसने की शिकायत की। जिस पर सिंचाई विभाग को तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षात्मक कार्य हेतु प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। डोईवाला क्षेत्र में सुसवा नदी के किनारे अवैध कब्जों एवं अवैध निर्माण की शिकायत पर एसडीएम डोईवाला को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वहीं एक बुजुर्ग महिला गीता देवी ने डीएम से फरियाद लगाई कि किरायेदार द्वारा किराया नही दिया जा रहा है तथा मारपीट की जा जा रही है जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए। शांति विहार निवासी सतेश्वरी देवी ने जिलाधिकारी को अपनी फरियाद सुनाई की उनके पुत्र की मृत्यु हो गई है 2 पोते के पालन पोषण का भार उन पर है वृद्धावस्था पेंशन को भटक रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए।

राइका अजबपुर कलां में जलभराव की समस्या पर सीईओ एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी को त्वरित समस्या का निस्तारण करने को कहा गया। डालनवाला आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली व पानी का संयोजन न होने की शिकायत पर डीपीओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। क्षेत्र पंचायत कुडियाल में चारों ओर जंगल होने के कारण रात्रि में सुरक्षा के दृष्टिगत हाई मास्क लाइट की मांग पर सीडीओ एवं परियोजना अधिकारी उरेडा को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ग्राम कन्डोगल में नया जल स्रोत से वर्तमान पाइप लाइन जोड़ने के संबंध में पेयजल निगम को तीन दिनों के भीतर अब तक की गई कारवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान फरियादियों ने भूमि का सीमांकन, रजिस्ट्री, अवैध कब्जा हटवाने से जुड़ी तमाम समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। इनमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निस्तारण किया।

जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम अपूर्वा, एसडीएम विनोद कुमार, डीडीओ सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article तीन दिनों के लिए रेड एवं ऑरेंज एलर्ट सीएम ने कहा-एलर्ट रहें अधिकारी, 11 जिलों में अवकाश घोषित
Next Article रुद्रप्रयाग: नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर छात्रवृत्ति हेतु पात्र छात्र छात्राएं शीघ्र कर लें आवेदन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218KFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4KFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate