उत्तराखंड में बीजेपी ने रुझानों में बहुमत का नंबर हासिल कर पचास के आंकड़े के करीब भी पहुँच गई है। बीजेपी 48, कांग्रेस 18 सीटों पर आगे दिख रही है, वहीं चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 70 में 56 सीटों के रुझान सामने आये हैं। इसमें 33 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जबकि कांग्रेस 18 सीट पर आगे चल रही है। पुरोला से कांग्रेस आगे, जागेश्वर से कांग्रेस आगे, रानीखेत से BJP आगे, सोमेश्वर से BJP आगे, कपकोट से BJP आगे, बागेश्वर से BJP आगे, हल्द्वानी से BJP आगे, नैनीताल से BJP आगे, धारचूला से कांग्रेस आगे, पिथौरागढ़ से कांग्रेस आगे, गंगोलीहाट से BJP आगे, लालकुंआ से हरीश रावत पीछे चल रहे है।
सिर्फ अल्मोड़ा की बात करें तो यहाँ पर बीजेपी की लहर दिख रही है। अल्मोड़ा में भाजपा 199 वोट से आगे चल रही है। कैलाश शर्मा 1077 वोट के साथ प्रथम और कांग्रेस मनोज तिवारी 877 वोट के साथ दुसरे स्थान पर हैं।
सोमेश्वर विधानसभा सीट पर भाजपा 884 वोट से आगे चल रही है। रेखा आर्य 2687 वोट लेकर प्रथम स्थान पर है।
जागेश्वर में भाजपा 721 वोट से आगे चल रही है। द्वाराहाट में भाजपा 576 वोट से आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के अनिल सिंह शाही 1777 वोट लेकर प्रथम स्थान पर हैं और कांग्रेस के मदन सिंह बिष्ट दूसरे स्थान पर हैं। सल्ट विधानसभा में भाजपा 125 वोट से आगे चल रही है। यहाँ पर भाजपा के महेश जीना 2043 वोट लेकर प्रथम तथा रणजीत रावत 1918 वोट लेकर दुसरे स्थान पर हैं। रानीखेत में 256 वोट से भाजपा आगे चल रही है।