उत्तराखंड में कोरोना दहशत पर दहशत बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में आज 31 नए मरीजो में कोरोना पॉजिटिव की हुई पुष्टि हुई है। देहरादून में 11, टिहरी में 09, हरिद्वार में 05, उत्तरकाशी में 03 और चमोली यूएसनगर नैनीताल से एक-एक कोरोना मरीज मिले हैं।
इस तरह उत्तराखंड मे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1816 तक पहुंच गया है। प्रदेश में अभी तक 1078 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। 705 केस एक्टिव हैं व 24 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है।
लगातार बढ़ रहे मामले चिंताजनक –
राज्य मे अभी 4661 मरीजों की सैम्पल रिपोर्ट आना अभी बाकी है, रिपोर्ट आने में हो रही देरी से समस्या अधिक बढ़ गई है। प्रदेश में प्रवासियों के लौटने का दौर अभी भी जारी है। ऐसे में मामले भी बढ़ रहे हैं। जून के महीने में कई ऐसे भी केस आये हैं जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में हर दिन बढ़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामलों का मिलना चिंताजनक है। सरकार टेस्टिंग के मामले में जितनी देर करेगी उतनी ही समस्या गंभीर बन सकती है।
देखिए जून माह अब तक का कोरोना ग्राफ हर दिन-
दिनांक | नए मामले |
---|---|
1 जून | 52 |
2 जून | 85 |
3 जून | 42 |
4 जून | 68 |
5 जून | 62 |
6 जून | 89 |
7 जून | 52 |
8 जून | 110 |
9 जून | 126 |
10 जून | 25 |
11 जून | 93 |
12 जून | 69 |
13 जून | 61 |
रैबार उत्तराखंड के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें – गूगल एप्प पर यहाँ क्लीक कर आप हमारी एप्लीकेशन डाउनलोड जरूर करें। आप यहाँ क्लिक कर हमारी आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। बने रहे खबरों के साथ।