Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: ऋषभ पंत ने केपटाउन में ठोका जबरदस्त शतक, पारी में उड़ाए चार छक्के
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Cricket Uttarakhand > ऋषभ पंत ने केपटाउन में ठोका जबरदस्त शतक, पारी में उड़ाए चार छक्के
Cricket UttarakhandUttarakhand News

ऋषभ पंत ने केपटाउन में ठोका जबरदस्त शतक, पारी में उड़ाए चार छक्के

January 13, 2022 8:58 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जबरदस्त शतक ठोक दिया। पंत ने मैच के तीसरे दिन गुरुवार 13 जनवरी को भारत की दूसरी पारी में शानदार शतकीय पारी खेली और टीम इंडिया को मुश्किल हालात से बाहर निकाला। पंत ने 133 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जमाया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पंत का पहला टेस्ट शतक है। वहीं इस सीरीज में सेंचुरी जमाने वाले वह केएल राहुल के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

टेस्ट सीरीज़ के निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 198 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 212 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 139 गेंदो में छह चौकों और चार छक्कों की बदौलत नाबाद 100 रन बनाए। ऋषभ पंत की ये पारी कितनी स्पेशल रही, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया दूसरी पारी में सिर्फ 198 रनों पर ऑलआउट हो गई, 198 रनों में ऋषभ के अकेले 100 रन थे जिस पिच पर बल्लेबाज चौके नहीं मार पा रहे थे उस पिच पर उन्होंने चार-चार लम्बे छक्के भी लगाए। आखिरी समय में उनका साथ कोई खिलाड़ी नहीं दे सका नहीं तो और भी छक्के इस लिस्ट में आ सकते थे।

बता दें कि मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने पहले दो ओवरों में ही चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के विकेट गंवा दिए थे इसके बाद क्रीज पर आए ऋषभ पंत ने कप्तान विराट कोहली के साथ पारी को संभाला। कोहली एक तरफ से डिफेंसिव गें के साथ विकेट को बचाए हुए थे, तो दूसरी ओर से पंत ने रनों की रफ्तार को बढ़ाना शुरू किया पहले सेशन के आखिरी ओवर में पंत ने सिर्फ 58 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।उसके बाद 133 गेंदों में अपना शतक भी पूरा किया। जैसे कि आपको पता है कि पंत पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे, इस सीरीज़ में उनके बल्ले से कोई बड़ा स्कोर नहीं निकला था, इसी वजह से उनको लेकर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने निशाना साधा था। लेकिन कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान विराट कोहली ने उनपर भरोसा जताया और बैक किया जिसका नतीजा केपटाउन की दूसरी पारी में दिखा।

ऋषभ ने अपने नाम किये ये रिकॉर्ड-

दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में शतक जमाने वाले पंत पहले भारतीय विकेटकीपर थे। अब साउथ अफ्रीका में भी वह ये कमाल करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। पंत से पहले एमएस धोनी के 90 रन किसी भी भारतीय विकेटकीपर का सबसे बड़ा स्कोर था।

इसके अलावा वह भारत समेत एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए, जिसने SENA देश यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 3 शतक जमाए हैं। इतना ही नहीं, वह साउथ अफ्रीका में टेस्ट शतक जमाने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए हैं।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article आज प्रदेश में एक बार फिर रिकॉर्डतोड़ 3005 नए मामले, हर जिले में बढ़ रही एक्टिव मामलों की संख्या
Next Article मकर संक्रांति पर लोग नहीं कर सकेंगे गंगा स्नान, उत्तराखंड सरकार ने लगाई रोक
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate