Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल ने किया जवाड़ी बाईपास चौकी का उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल ने किया जवाड़ी बाईपास चौकी का उद्घाटन
Uttarakhand News

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल ने किया जवाड़ी बाईपास चौकी का उद्घाटन

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min.mp4

रुद्रप्रयाग : जवाड़ी बाईपास पर आम जनमानस की सुविधाओं को देखते हुए पुलिस चौकी का शुभारम्भ किया गया है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल की उपस्थिति में पूजा अर्चना के उपरान्त उद्घाटन किया गया है। यहां पर चौकी प्रभारी के रूप में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह सती को नियुक्त करते हुए आवश्यक पुलिस बल भी नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत प्रभावी यातायात विनियमन, कानून एवं लोक प्रशांति बनाए रखे जाने, मानसून अवधि में सिरोबगड़ व नरकोटा क्षेत्र में निरंतर बाधित हो रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने वाले यातायात को समय से रोके जाने तथा डाइवर्ट किए जाने के दृष्टिगत जवाड़ी बाईपास पर अस्थाई पुलिस चौकी का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें-भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल पहुंची, मजबूत ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया

आयुष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा 18 जनवरी 2021 को जनपद में पुलिस अधीक्षक, का पदभार ग्रहण किया गया। जनपद में कार्यभार ग्रहण किये हुए 06 माह का समय व्यतीत होने पर उनके द्वारा स्वयं महसूस किया गया कि, कस्बा रुद्रप्रयाग में आये दिन आम जनमानस को यातायात की समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है।

इसके अलावा केदारनाथ, बद्रीनाथ व हेमकुण्ड साहिब जाने हेतु आने वाले यात्रियों/वाहनों के दृष्टिगत जनपद रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार से पहले ही यातायात का विनियमन किया जाना आवश्यक हो जाता है, इस हेतु पूर्व प्रचलित व्यवस्थाओं के अनुसार स्थान जवाड़ी बाइपास से यातायात को वन-वे किया जाता है।

इसके अतिरिक्त स्थान जवाड़ी बाईपास ऐसे स्थान पर स्थित है, जहां पर जनपद में आने वाला यातायात या तो मुख्य कस्बा रुद्रप्रयाग की ओर आता है या यहां पर से बाइपास होकर तिलवाड़ा/अगस्त्यमुनि को चला जाता है। इसी प्रकार से इन्हीं स्थानों से वापस जाने वाला सम्पूर्ण यातायात इसी स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग से मिलकर पर श्रीनगर को जाता है।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग का उत्तराखंड में भारी का अलर्ट, अगले दो दिन पूरे कुमाऊं के साथ इन चार जिलों के लिए है चेतावनी

अर्थात यह स्थान जनपद रुद्रप्रयाग का एक ऐसा एंट्री व एक्जिट प्वाइन्ट है, जहां पर वर्तमान समय की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु नियमित रूप से पुलिस बल को व्यवस्थित किया जाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त मानसूनी एवं बरसात के सीजन में जनपद के स्थान सिरोबगड़ तथा नरकोटा क्षेत्र में निरन्तर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने के कारण इन स्थलों पर आवश्यक यातायात प्रबन्धन तथा तात्कालिक रूप से यातायात को डायवर्ट किये जाने के हेतु तत्काल पुलिस बल की उपलब्धता बनाये रखना आवश्यक हो जाता है।

इस क्षेत्र के दूरस्थ गांवों के निवासियों की समस्याओं के दृष्टिगत इनकी कोतवाली रूद्रप्रयाग पर निर्भरता कुछ कम हो जायेगी। यहां पर पुलिस व्यवस्थापन किये जाने पर फरियादी अपनी फरियाद दे सकेंगे। विगत में हुई चोरी एवं अन्य अपराध की घटनाओं में संलिप्त वाहन भी इसी क्षेत्र से होकर गये हैं।

जनपद रुद्रप्रयाग में प्रभावी यातायात विनियमन, मानसून अवधि में यातायात को तात्कालिक रूप से डायवर्ट किये जाने, शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने व स्थानीय जनमानस की समस्याओं का त्वरित निराकरण किये जाने के दृष्टिगत कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत स्थान जवाड़ी बाईपास पर अस्थायी रूप से जवाड़ी बाईपास चौकी का गठन कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जानें का निर्णय लिया गया है। आगामी समय में इस स्थान पर पुलिस चौकी की स्थापना होने से नि:सन्देह ही जनपद के निवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों व पर्यटकों को लाभ मिलेगा।

चौकी उद्घाटन अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग गणेश लाल कोहली, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) अभिनय चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक गणेश लाल, निरीक्षक यातायात श्याम लाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी, नवनियुक्त चौकी प्रभारी जवाड़ी बाईपास दिनेश सती सहित अधीनस्थ पुलिस बल उपस्थित रहा।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल पहुंची, मजबूत ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया
Next Article मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के पहले चरण में 1062 बच्चे हुए लाभान्वित
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218KFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4KFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate