Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: रुद्रप्रयाग: डीएम के सामने 32 शिकायतें दर्ज, 14 का मौके पर हुआ निराकरण
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > रुद्रप्रयाग: डीएम के सामने 32 शिकायतें दर्ज, 14 का मौके पर हुआ निराकरण
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: डीएम के सामने 32 शिकायतें दर्ज, 14 का मौके पर हुआ निराकरण

January 8, 2024 4:36 pm
Share
6 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम।

क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 32 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें 14 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 32 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें 14 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में दशज्यूला क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने कोटखाल-जरम्वाड़-घटुड़ा नामक तोक में सड़क मिलान का कार्य प्रारंभ न होने की शिकायत दर्ज करते हुए यथाशीघ्र संयुक्त निरीक्षण कर कार्य शुरू करवाने की मांग की। दैजीमांडा निवासी अनूप ममगांई ने शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि बीते नवंबर माह में उनके आवासीय छत का हिस्सा टूटने संबंधी शिकायत दर्ज करने के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पाटियूं के ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोला-बडे़थ में अध्ययन कार्य के निम्न स्तर पर आने, तिलवाड़ा (वार्ड नं. 3) निवासी गोविंद सिंह जगवाण ने एनएच के तहत कटिंग खेतों के संबंध में राजस्व निरीक्षक द्वारा दी गई रिपोर्ट न्यायोचित न होने जबकि छतोड़ा गांव की कश्मीरा देवी ने उन्हें मानक के अनूसार विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत दर्ज की।

समन सिंह बुटोला ने लोंगा बैंड-धनोली निर्माणाधीन मोटर मार्ग से संबंधित पूर्व में स्वीकृत ग्रेड, एलायमेंट व लेवल के अनुसार कटान की स्वीकृति हेतु निर्देश दिए जाने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। सल्या गांव की दिव्या ने वर्ष-2020 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी नंदा गौरा कन्या धन योजना का लाभ न मिलने, किमांणा के मदन लाल ने नया विद्युत मीटर लगाने, गिंवाला के अनसूया प्रसाद मलासी ने अंधेरगढ़ी-धारतोंदला मोटर मार्ग निर्माण से गांव के पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने सहित गिंवाला मल्ला में सुरक्षा दीवार, सड़क डामरीकरण व नाली निर्माण आदि संबंधी समस्याओं से अवगत कराया।

डडोली निवासी दरवान सिंह ने प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने तथा जवाड़ी गांव की उमा देवी ने मनरेगा में किए गए कार्य का भुगतान न किए जाने की शिकायत दर्ज की गई। इस तरह आयोजित जनता दरवार में कुल 32 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें 14 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही शेष शिकायतों को निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जिलाधिकारी ने गोविंद सिंह जगवाण की शिकायत के संबंध में तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि मौके पर जाकर निरीक्षण कर सही नपत की जाए तथा इसके साथ नक्शा भी संलग्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि संबंधित मामलों पर जो भी रिपोर्ट लगाई जाती है उसके नक्शे के साथ रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विधवा पेंशन प्रकरण पर समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि समाज कल्याण अधिकारी एवं सहकारिता निबंधक को पेंशन संबंधी पूर्ण विवरण दो दिनों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जो भी मैपिंग की गई है उसमें कितनी वन भूमि है तथा कैमल फाइल के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। दैजीमांडा गांव के रेलवे लाइन से क्षतिग्रस्त हुए घरों के संबंध में उन्होंने निर्देश दिए हैं कि क्षतिग्रस्त आवासों के संबंध में एक सप्ताह के भीतर सही रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अंधेरगढ़ी-धारतोंदला मोटर मार्ग के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को दो दिन के भीतर मौके का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जनता मिलन कार्यक्रम में जो भी शिकायतें व समस्याएं दर्ज हो रही हैं उनका निराकरण त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी दशा में कोई विलंब न किया जाए। शिकायतों पर की गई कार्यवाई की जानकारी जिला कार्यालय एवं संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत करवाया जाए।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 122 तथा एल-2 पर 36 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं। जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन, उप जिलाधकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, तहसीलदार रुद्रप्रयाग राम किशोर ध्यानी, जखोली बीएल शाह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी यूएस रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश, अधिशासी अभियंता एनएच निर्भय सिंह, लोनिवि इंद्रजीत बोस, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल, परियोजना अधिकारी उरेड़ा राहुल पंत, शिकायत प्रकोष्ट प्रभारी विनोद कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article 2 साल से सिरदर्द की शिकायत, जांच में निकला 5.5 सेंटीमीटर के आकार का ब्रेन ट्यूमर
Next Article स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनपद रुद्रप्रयाग के लिए खुशी की खबर, 53 नर्सिंग अधिकारियों को स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate