उत्तराखंड के दो जिले फिर से कोरोना मुक्त हो गए हैं। रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में अब एक भी एक्टिव केस नहीं है। उत्तराखंड स्वस्थ विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि रुद्रप्रयाग में एक मरीज एक्टिव था अब वो स्वस्थ हो गया है और उसे शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग जिले में फिर कोई एक्टिव केस नहीं है।
बता दें कि कुछ दिन पहले रुद्रप्रयाग जिला कोरोना मुक्त हो गया था लेकिन बाद में एक मरीज मिला, जो अब रिकवर कर गया है। हालांकि जिले में अभी 357 सैंपल्स की रिपोर्ट आनी है। जिले में शविवार को 162 नए सैंपल्स जांच के लिए भेजे गए। बता दें कि रुद्रप्रयाग में अब तक कुल 67 केस सामने आए हैं जिसमे 66 लोग ठीक हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिले में पिछले आठ दिनों से कोई कोरोना का केस सामने नहीं आया है।
बागेश्वर जिले की बात करें तो यहां शनिवार को दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। इसके साथ ही जिला एक बार फिर कोरोना मुक्त हो गया यानी जिले में अभी कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। शनिवार को जिले में 52 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई साथ ही जांच के लिए 69 सैंपल भेजे गए। सुखद बात यह है कि जनपद में पिछले सात दिनों से कोई नया मामला नहीं आया है। मरीजों की रिकवरी भी जल्दी हुई है। कुल मामलों की बात करें तो जिले में कुल 95 केस सामने आए, इसमें से 94 लोग रिकवर हो गए, जबकि एक मरीज की मौत हो गई।
कुल केस | एक्टिव | स्वस्थ | मौत | टेस्ट |
67 | 00 | 66 | 01 | 3082 |
कुल केस | एक्टिव | स्वस्थ | मौत | टेस्ट |
95 | 00 | 94 | 01 | 2796 |