Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने देर रात किया थाना ऊखीमठ का औचक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने देर रात किया थाना ऊखीमठ का औचक निरीक्षण
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने देर रात किया थाना ऊखीमठ का औचक निरीक्षण

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार देर रात्रि को थाना ऊखीमठ का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा कानून व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए थाने में सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए।

औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मालखाना, रसोई, कारागार, सीसीटीवी कैमरे, आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए थाने में लंबित वादों एवं विवेचाधीन वादों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि थाने में जो भी वाद लंबित एवं विवेचाधीन वाद हैं उनको शीर्ष प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में सुरक्षा हेतु लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरों को दुरस्त रखने के निर्देश दिए तथा थाने में विद्युत व्यवस्था सहित इंटरनेट व्यवस्था को भी दुरस्त रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश हैं कि वर्तमान में तहसील ऊखीमठ क्षेत्रांतर्गत राजस्व पुलिस गांव जो रेगूलर पुलिस को स्थानांतरित किए गए हैं उन गांवों में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखते हुए उन गांवों में भी गश्त लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने थाने में लगाए गए अग्निशमन यंत्रों का भी ठीक प्रकार से रख-रखाव करने के निर्देश दिए तथा सभी अभिलेखों एवं पंजिकाओं का रख-रखाव ठीक तरह से रखने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही थाने की साफ-सफाई व्यवस्था को भी दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा को सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए यात्रा व्यवस्था में ऊखीमठ थाने की महत्वपूर्ण भूमिका है जिसके लिए उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में भारी बारिश, भू-स्खलन एवं बर्फवारी के कारण जो भी सड़क मार्ग अवरुद्ध होते हैं उन मार्गों को यातायात हेतु तत्परता से यातायात संचालन करने के लिए आपदा कंट्रोल रूम, जिला कार्यालय एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए ताकि बाधित सड़क मार्ग को तत्काल यातायात हेतु सुचारू किया जा सके।

इसके पश्चात् जिलाधिकारी द्वारा तहसील कार्यालय ऊखीमठ का निरीक्षण कर तहसील स्तर से संपादित किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि आम जनता की समस्या एवं तहसील स्तर से जारी किए जाने वाले सभी प्रमाण पत्रों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार से कोई बिलंब न किया जाए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, थानाध्यक्ष ऊखीमठ राजीव चौहान, तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा, अधि. अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ हर्षवर्धन, सप्लाई इंस्पेक्टर देवचंद सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article प्रदेश में निशुल्क वितरित होंगे शीतकालीन फल पौधे : उद्यान मंत्री गणेश जोशी
Next Article आगराखाल के पास एक अल्टो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate