Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: रुद्रप्रयाग: डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग और विभिन्न यात्रा पड़ावों का गौरीकुंड तक निरीक्षण किया
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > रुद्रप्रयाग: डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग और विभिन्न यात्रा पड़ावों का गौरीकुंड तक निरीक्षण किया
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग और विभिन्न यात्रा पड़ावों का गौरीकुंड तक निरीक्षण किया

January 21, 2024 5:52 pm
Share
6 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

आगामी वर्ष 2024 की केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए तथा केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं चाक-चैबंद हो इसके लिए जिला अधिकारी सौरभ गहरवार ने संबंधित अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों का गौरीकुंड तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस स्तर से जो भी सुविधांए एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जानी हैं वह यात्रा शुरू होने से पहले पूर्ण कर ली जाएं। इसमें किसी भी तहत से कोई लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाए।

राष्ट्रीय राजमार्ग में कई स्थानों पर चिन्हित की पार्किंग स्थल-

यात्रा मार्ग में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग में मस्ता गांव में आर्यन हैलीपैड के समीप, बगड़वाल धार नारायण कोटी, कोरखी, मैखंडा, रामपुर डाट पुलिया, सोनप्रयाग जीएमवीएन गेस्ट हाउस के समीप सहित आदि स्थानों पर पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए। उक्त स्थलों पर पार्किंग तैयार किए जाने के लिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग को तत्परता से आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जामू स्थित पुलिस बैरियर के पास वन पंचायत की भूमि पर वन विभाग के साथ मिलकर ईको टूरिज्म योजना के तहत सौंदर्यीकरण, हट एवं दुकानें तैयार करने का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

राष्ट्रीय राजमार्ग में चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के दिए निर्देश-

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए हैं कि सड़क मार्ग का जो भी निर्माण कार्य किया जा रहा है उस कार्य को त्वरित गति से गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जो भी रोड कटिंग का कार्य किया जा रहा है उस कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा नालियों का भी निर्माण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ब्यूंग गाड़ झरने के पास निर्माणाधीन पुल को त्वरित गति से कार्य करते हुए माह अप्रैल, 2024 के अंतिम सप्ताह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। यदि समयबद्धता के साथ पुल का कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कोरखी में भू-स्खलन क्षेत्र में भी सुरक्षा दीवार का कार्य आगामी 25 जनवरी से शुरू करने के निर्देश दिए।

घोड़े-खच्चरों एवं हाॅकरों के लिए शेड व आवास तैयार करने के दिए निर्देश-

केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों एवं उनके हाॅकरों को रहने के लिए उचित प्रबंधन करने के लिए जिलाधिकारी ने सोनप्रयाग त्रियुगीनारायण मार्ग पर जीएमवीएन के समीप घोडे़-खच्चरों के लिए शेड एवं हाॅकरों के लिए डोरमैट्री आवास एवं सोनप्रयाग में घोड़े-खच्चरों के लिए शेड का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिशासी अभियंता डीडीएमए को दिए तथा घोड़े-खच्चरों की लीद का उचित निस्तारण हेतु सेफ्टिक टैंक तैयार करने हेतु सुलभ इंटरनेशल को निर्देश दिए।

जिला पंचायत को दिए यात्रा मार्ग में साफ-सफाई के निर्देश-

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गुप्तकाशी बाजार में कूड़े का ढेर लगा होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कनिष्ठ अभियंता जिला पंचायत के वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अवर अभियंता को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में साफ-सफाई का बेहतर ध्यान रखा जाए। इसमें किसी भी तरह की कोई शिथिलता एवं लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा सोनप्रयाग पार्किंग में भी बेहतर साफ-सफाई के साथ आधुनिक लाईट एवं हाईमास्क लाईट लगवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्किंग एवं जिला पंचायत की भूमि एवं एनएच से सभी अतिक्रमण होने पर संयुक्त रूप से हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सोनप्रयाग पार्किंग स्थल की दीवारों पर पैंटिंग कराने के भी निर्देश दिए। वहीं वाहनों की आवाजाही पर निगरानी के लिए जीमेक्स कंपनी के साथ पार्किंग स्थलों पर कंप्यूटराइज सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सोनप्रयाग पार्किंग में कार्य कर रही निर्माणदायी एजेंसी को पार्किंग स्थल पर निष्प्रयोज्य सामग्री को हटाते हुए 30 अप्रैल, 2024 तक अनिवार्य रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यात्रा मार्ग में संचालित होंगे आंचल डेयरी के आउटलेट एवं मिल्क बूथ-

जनपद में दुग्ध व्यवसाय को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें उचित बाजार उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आंचल डेयरी के आउटलेट एवं मिल्क बूथ संचालित होंगे। इसके लिए जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर स्थान चिन्हित करते हुए डेयरी विभाग को आउटलेट एवं मिल्क बूथ बनाने का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि इन स्थलों पर आंचल डेयरी के दूध एवं उत्पाद केदारनाथ यात्रा मार्ग में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों को उपलब्ध कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह, ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, डीडीएमए विनय झिंक्वाण, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, निरीक्षक कोतवाल सोनप्रयाग देवेंद्र असवाल, वरिष्ठ निरीक्षक डेयरी श्रवण कुमार शर्मा, अवर अभियंता जिला पंचायत संजय, जीमैक्स प्रबंधक रोहित, वैयक्तिक अधिकारी ओमप्रकाश बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया
जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर
उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि
देहरादून के जोगीवाला क्षेत्र में अहिल्याबाई होलकर पुरस्कार से वरिष्ट पत्रकार शीशपाल गुसाईं सहित 11 विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने पिपलेश्वर मंदिर, क्लेमेनटाउन में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया
Next Article मुख्यमंत्री की मौजूदगी में परेड ग्राउंड देहरादून में 1.5 लाख से अधिक दीप किए प्रज्वलित
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

डीएम का आदेशः पर्याप्त संसाधनों के साथ मानकों पर जल्द पूरे हो चल रहे निर्माण कार्य
Uttarakhand News
December 19, 2025
भूकंप से पहले अलर्ट जारी करने में सक्षम है ‘भूदेव मोबाइल एप’
Uttarakhand News
December 19, 2025
भालू के हमले में महिला हुई घायल
रुद्रप्रयाग
December 18, 2025
ऋषिकेश तहसील परिसर में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित
देहरादून
December 15, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand Newsबागेश्वर

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में कांडा में आयोजित हुआ जनता दरबार

December 15, 2025
Uttarakhand News

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त, विकास कार्यों को मिलेगी गति

December 15, 2025
Uttarakhand News

जोंडला, अगस्त्यमुनि के समीप गुलदार का सफल रेस्क्यू

December 14, 2025
Uttarakhand News

स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान

December 14, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का किया शुभारम्भ

December 13, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनपद बागेश्वर के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा

December 6, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate