Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: रुद्रप्रयाग: जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनी जन समस्याएं
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग: जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनी जन समस्याएं
Uttarakhand News

रुद्रप्रयाग: जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनी जन समस्याएं

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 25 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में अमसारी के ग्रामीणों द्वारा जीर्ण-शीर्ण हालत में पुराने तुन का पेड़ कटाने की मांग की। वहीं अमसारी वार्ड नं. 1 के ग्रामीणों ने मोटर मार्ग की सुविधा न होने सहित दो अतिरिक्त आंगनवाड़ी केंद्र व पार्क की स्थापना करने तथा पुराने पंचायत भवन के क्षतिग्रस्त होने से दो मंजिला पंचायत भवन बनाने की मांग की। छिनका के प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी ने सणगू-सारी मोटर मार्ग से सड़क में गड्ढे होने से सिंचाई नहर के पानी से रोड़ धंसने के साथ ही दुर्घटना की आशंका से अवगत कराया।

स्यूंर बांगर के ग्रामीणों ने सिविल भूमि का हस्तांतरण करने की मांग की जिससे विभाग द्वारा अवमुक्त धनराशि से विद्यालय भवन का निर्माण करवाया जा सके। पांजणा निवासी दीपा देवी व मंगला देवी ने शिकायत दर्ज करते हुए अवगत कराया कि बादल फटने से जमीन धंस जाने के कारण उनके आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे उन्हें अन्यत्र विस्थापित किया जाए।

सोहन सिंह व अनिता देवी ने बेलनी पुल के समीप उनके द्वारा संचालित की जा रही दुकानें क्षतिग्रस्त होने से उनकी आजीविका की समस्या से अवगत कराया। अमसारी वार्ड नं. 1 की गणेशी देवी ने उनके आवासीय भवन के ऊपर से जाने वाली विद्युत लाइन से करंट की आशंका होने की शिकायत दर्ज की। मक्कूमठ निवासी शक्ति प्रसाद ने वन विभाग द्वारा चोपता में उनके नाम की भूमि को विभागीय बताकर उनके साथ विवाद करने की समस्या दर्ज की।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जनता मिलन कार्यक्रम में जो भी शिकायतें व समस्याएं दर्ज हो रही हैं उनका निराकरण समयबद्धता के साथ त्वरित गति से करना सुनिश्चत करें। इसमें किसी भी दशा में कोई विलंब न किया जाए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन समस्याओं पर स्थलीय निरीक्षण एवं मौका मुआवना किया जाना है उसमें संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित की गई तिथि के अनुसार स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी से जिला कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन शिकायतों का निस्तारण एवं जो भी कार्यवाही की गई है इसकी जानकारी जिला कार्यालय एवं संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत करवाया जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जन समर्पण पोर्टल का भी प्रस्तुतिकरण भी किया गया जिसमें तहसील दिवसों एवं जनता मिलन एवं अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण एवं की गई कार्यवाही के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराई गई।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 147 तथा एल-2 पर 48 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं। जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, परियोजना अधिकारी विमल कुमार, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, जखोली भगत सिंह फोनिया, शिकायत प्रकोष्ट प्रभारी विनोद कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article आयुर्वेदिक चिकित्सकों को मिली पदोन्नति; देखिए लिस्ट
Next Article उत्तराखण्ड के नगरपालिका और पंचायत सहित 70 विभागों में कनिष्ठ सहायक पदों का परिणाम जारी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate