रुद्रप्रयाग : प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग भारत सरकार के 23वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। रुद्रप्रयाग जिले के डीएम मंगेश घिल्डियाल को शनिवार को मुंबई में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद ने सम्मानित किया गया। प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग भारत सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस अवॉर्ड प्रदान किया जाता है।
यह पुरस्कार देश के सभी 654 जिलों में ई-गवर्नेंस पर सबसे बेहतर कार्य करने वाले को दिया जाता है। इस वर्ष इसके लिए जिले के डीएम मंगेश घिल्डियाल का चयन किया गया है। डीएम के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस के तहत संचालित प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान मिला है। पुरस्कार के रूप में उन्हें स्वर्ण पदक और दो लाख रुपये प्रदान किए गए।
टीम में डीएम मंगेश घिल्डियाल के अलावा एनआईसी देहरादून के मनोज जोशी, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एसपी उनियाल, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर भूपेंद्र सिंह नयाल, स्वान केंद्र रुद्रप्रयाग के नेटवर्क इंजीनियर नीरज वशिष्ट और जीमैक्स सर्विस के निदेशक रोहित संब्याल आदि शामिल हैं।