Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: यात्रियों की मदद के साथ बिछड़ों को भी मिला रही रुद्रप्रयाग पुलिस, यात्रियों की सुरक्षा के लिए किये ये इंतजाम
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > यात्रियों की मदद के साथ बिछड़ों को भी मिला रही रुद्रप्रयाग पुलिस, यात्रियों की सुरक्षा के लिए किये ये इंतजाम
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

यात्रियों की मदद के साथ बिछड़ों को भी मिला रही रुद्रप्रयाग पुलिस, यात्रियों की सुरक्षा के लिए किये ये इंतजाम

May 12, 2022 2:48 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रुद्रप्रयाग : यात्रा के शुरूआती दौर में भारी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ पहुँच रहे हैं। ऐसे में कई यात्री राह में अपनों से भी बिछड़ रहे हैं। रुद्रप्रयाग पुलिस लगातार ऐसे लोगों को अपने से मिलाने का कार्य कर रही है। बुधवार को भीमबली में  9 वर्ष की एक बालिका अपनों से बिछड़ गई वह राम बड़ा पुल पर रो रही थी इस सूचना पर पुलिस चौकी भीमबली में तैनात आरक्षी अनुज कुमार द्वारा तुरन्त रामबाड़ा पुल पर पहुंचकर बालिका को पुलिस चौकी भीमबली पर लाया गया। बच्ची द्वारा अपना नाम वाणिका गुप्ता निवासी शेरपुर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश बताया गया तथा अपने पिता का नाम चंदन गुप्ता बताया गया।

 

पुलिस द्वारा अपने संचार साधनों का प्रयोग व अनाउंसमेंट कराया गया, जिस पर कुछ देर बाद इस बालिका के पिता चौकी भीमबली पर आये।
इस अवसर पर पिता-पुत्री के मिलन एक अलग सा ही दृश्य सामने था क्योंकि बालिका अपने पिता पर चिपट गई थी मानों कह रही थी कि, मुझे क्यों छोड़ दिया था? बालिका के पिता द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

ऐसी ही एक अन्य घटना में एक कंडी वाला दो बच्चियों को लेकर भीमबली पुलिस चौकी पर आया तथा बताया कि इन बच्चों के माता-पिता जंगलचट्टी के पास से बिछड़ गए हैं, क्योंकि वे लोग घोड़े पर थे और आगे निकल चुके हैं। माता-पिता नहीं दिख पाने के कारण लगातार बच्चे रो रहे हैं तथा अब कंडी पर नहीं बैठ रहे हैं। जैसे-तैसे इन बच्चों को यहां तक ले आया हूं।

 

कंडी वाले की बात सुनकर चौकी भीमबली में तैनात पुलिस कार्मिक मुख्य आरक्षी प्रशिक्षु विनोद कुमार द्वारा उन बच्चों को प्यार से चौकी पर बैठाया। उनसे प्यार से बात की तथा बताया कि, अभी उनके मां-पिता को बुला रहे हैं। बच्चों से उनका नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम युक्ति (उम्र 8 वष) तो दूसरे ने यीशू (उम्र 5 वर्ष) गुजरात का होना बताया गया। बच्चों के यथासम्भव खाने-पीने का प्रबन्ध करने के उपरान्त सूचना पुलिस के वायरलेस सूचनातंत्र के माध्यम से फ्लैश करायी गयी। पुलिस के माध्यम से मन्दिर परिसर पहुंची तो इन बच्चों के माता-पिता दौड़े-दौड़े पुलिस के पास आये।

पता चला कि बच्चे कहीं न कहीं पर पुलिस के पास ही सुरक्षित हैं तो उनकी भी जान में जान आयी। केदारनाथ से संदेशा पहुंचाया गया कि, बच्चों के माता पिता से सम्पर्क हो गया है, वे अब वहीं की ओर वापस आ रहे हैं। देर शाम तक माता-पिता (श्रीमती पूजा एवं श्री गौरव निवासी गुजरात) के भीमबली तक पहुंचने पर उन्होंने पाया कि, उनके दोनो मासूम बच्चे वहां पर नियुक्त पुलिस कार्मिकों से घुल-मिल गये थे और आपस में खेल रहे थे। चौकी भीमबली पुलिस द्वारा माता-पिता को सख्त हिदायत दी कि, आपको इस तरीके से अपने बच्चों के आस-पास ही चलना चाहिये था या फिर अपने ही साथ लेकर जाना चाहिए था। उनके द्वारा बच्चों के सकुशल मिलने पर पुलिस का आभार प्रकट किया गया तथा अपने बच्चों को लेकर अपने गन्तव्य के लिए निकल पड़े।

बता दें कि यात्रा का भारी दबाव होने के वाबजूद भी जनपद पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रही है मार्ग और धाम में अनावश्यक दबाव न बने, इसके लिए लगातार रुद्रप्रयाग पुलिस स्थिति को संभाले हुए है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने बताया कि बुधवार को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक 26470 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ रवाना हुए। पिछले छह दिनों में यह दूसरा मौका है, जब इतनी अधिक संख्या में यात्री भेजे गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था के लिए आईटीबीपी की एक प्लाटून को तैनात कर दिया गया है। यह प्लाटून मंदिर परिसर और मंदिर मार्ग पर दर्शनों के लिए खड़े यात्रियों की मदद करेगी। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि एक प्लाटून में 30 आईटीबीपी के जवान हैं। वहीं, सोनप्रयाग और गुप्तकाशी में भी एक-एक प्लाटून को रखा गया है। इसके अलावा पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के जवान पहले से तैनात हैं।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article चारधाम यात्रा मार्गों पर टिहरी पुलिस सतर्क, लोहे के 48 क्रेश-बैरियर के साथ चोर धरे
Next Article हरिद्वार पुलिस ने अभियुक्त जाकिर को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate