नैनीताल: विकासखण्ड ओखलकाण्डा के ग्राम सभा डालकन्या-गौनियरो मोटर मार्ग पर पर एक बोलेरो गाड़ी ( UK 04 TA 8107 )हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 08 लोग घायल हो गए।
रविवार शाम चार बजे हल्द्वानी से गौनियारों जा रही बोलेरो डालकन्या के पास खाई में गिर गई। बोलेरो के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, राजस्व और रेगुलर पुलिस मौके पर पहुंची।जानकारी के अनुसार, हादसे में मां-बेटे और वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि महिला का बड़ा बेटा राजदीप घायल हो गया। घटना का पता चलते ही परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। बताया जा रहा है कि महिला पंजाब से ल्वाड़ डोबा अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी।
मृतकों के नाम-
- महेश राम ( 38 ) निवासी गौनियारों
- गोमती देवी( 29 ) पत्नी त्रिलोक सिंह खटोली चम्पावत,
- गौरव सिंह ( 05 ) पुत्र त्रिलोक सिंह चम्पावत,
घायल-
- मोहन सिंह नदगली ल्वाड़,
- विनोद सिंह ल्वाड़,
- जगदीश ल्वाड़,
- हयात मटियाली ल्वाड़,
- त्रिलोक सिंह चम्पावत,
- राजदीप सिंह चम्पावत,
- महिपाल ल्वाड़,
- जगदीश ल्वाड़]