नैनीताल जिले में एक बार फिर पहाड़ से पत्थर आफत बनकर बरसे हैं। हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक खाई में गिरी गई। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में सवार साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर दोनों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि आज सुबह हल्द्वानी के मंगल पंङाव निवासी सौरभ सागर (28) और उसका साथी पंकज गोस्वामी बाइक से अल्मोड़ा जा रहे थे। हाइवे पर थुवा की पहाड़ी से अचानक पत्थर बाइक पर आ गिरा।
पत्थर के साथ ही दोनों बाइक सवार खाई की ओर जा गिरे। पुलिस, स्थानीय लोगों ने सेना के जवानों के साथ मिलकर रेस्क्यू कर दोनों को खाई से बाहर निकाला। घायल को आपातकालीन 108 सेवा से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। डाक्टरों ने सौरभ सागर को मृत घोषित कर दिया। घायल पंकज गोस्वामी को हल्द्वानी भेजा गया है।