SAFF Championship 2023 INDPAK: SAFF Championship में आज भारतीय फुटबॉल टीम का मुकाबला पाकिस्तान की टीम से हो रहा है। दोनों टीमों का मुकाबला बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम पर जारी है। ताजा समाचार मिलने तक हाफ टाइम तक भारत 2-0 से आगे चल रही है।
भारत ने 10वें मिनट में सुनील छेत्री के गोल की मदद से मुकाबले में 1-0 की बढ़त बनाई उसके बाद फिर 15वें मिनट में कप्तान सुनील छेत्री ने फिर से गोल करते हुए भारत को 2-0 की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी दूसरा गोल पाकिस्तान के डिफेंडर ने बॉक्स में गलती की और इसकी वजह से भारत को पेनल्टी मिली। कप्तान सुनील छेत्री ने इसे गोल में तब्दील कर दिया।
भारतीय कोच को रेड कार्ड
मैच के 45वें मिनट में मैदान में दोनों टीमों के बीच थोड़ी धक्का मुक्की वाली स्थिति भी बनी। दरअसल, भारतीय कोच की भिड़ंत पाकिस्तान खिलाड़ी से हो गई पाकिस्तानी खिलाड़ी जब थ्रो इन ले रहा था, तभी भारतीय कोच इगोर स्टिमैक ने गेंद को हाथ मार दिया। इसके बाद पाकिस्तान के इस खिलाड़ी आकर स्टिमैक से भिड़ गई। फिर भारतीय खिलाड़ी भी आ गए और काफी धक्का मुक्की हुई।
मामला शांत होने के बाद मैच रेफरी ने भारतीय कोच को रेड कार्ड दिया। वहीं पाकिस्तान कोच को येलो कार्ड दिया गया। इसके साथ ही भारत के डिफेंडर संदेश झिंगन और पाकिस्तान के मिड फील्डर राहिस नबी को भी येलो कार्ड दिखाया गया। फिलहाल मुकाबला अभी जारी है। दूसरे हाफ में 15 मिनट तक कोई भी गोल नहीं कर सकी है। भारत 2-0 की बढ़त के साथ मुकाबले में आगे है।