मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वाहनों के लिए लागू की गई आड-इवन व्यवस्था को समाप्त कर दी है। ओड-इवन व्यवस्था से लोगों को कई तरह की व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जैसे कि महपौर देहरादून समेत कई विधायकों ने भी सरकार पर इसे लेकर पुर्नविचार करने को कहा था। साथ ही कई लोगों को ओड-इवन व्यवस्था के बारे में कुछ भी मालूम नहीं है।
अधिकांश जिलों से व्यवस्था बनाने में आ रही दिक्कतों को लेकर शासन को अवगत करवाया गया था। अब पहले की तरह सुबह सात बजे से साम चार बजे तक वाहन चल सकेंगे। अंतर्राज्यीय मार्गों पर सार्वजानिक वाहनों के चलाने के लिए अनुमति लेनी होगी, साथ ही शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करना होगा। प्रदेश में ऑरेंज और ग्रीन जोन में सार्वजानिक वाहनों के संचालन संबंधी मानक प्रचालन कार्यविधि (SOP) जारी की गई है जो निम्नवत है-