Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: तीन दिवसीय रुद्रप्रयाग भ्रमण पर पहुंचे सचिव स्वास्थ्य/प्रभारी सचिव (यात्रा) डॉ आर राजेश कुमार
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > तीन दिवसीय रुद्रप्रयाग भ्रमण पर पहुंचे सचिव स्वास्थ्य/प्रभारी सचिव (यात्रा) डॉ आर राजेश कुमार
Uttarakhand News

तीन दिवसीय रुद्रप्रयाग भ्रमण पर पहुंचे सचिव स्वास्थ्य/प्रभारी सचिव (यात्रा) डॉ आर राजेश कुमार

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min.mp4

तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे सचिव स्वास्थ्य/ प्रभारी सचिव (यात्रा) डॉ आर राजेश कुमार ने सोमवार को केदारनाथ धाम में जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों की ओर से की गई तैयारियों एवं सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

स्लाइडिंग जोन सिरोबगड़ के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि सिरोबगड़ से ही जनपद की सीमा प्रारंभ हो जाती है तथा ये क्षेत्र अति-संवेदनशील है। ऐसे में हल्की वर्षा में भी मलबा आने से मार्ग बाधित हो जाता है। इसके लिए उन्होंने समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्लाइडिंग जोन पर 24×7 जीसीबी मशीन उपलब्ध रहे। जीसीबी ऑपरेटर का नंबर भी सभी प्रशासनिक अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाए ताकि यातायात मार्ग अवरूद्ध होने पर तत्काल यातायात हेतु सुचारू किया जा सके।

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया

उन्होंने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को उन्होंने निर्देश दिए कि केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं का यदि स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो उनका प्राथमिकता पर उपचार किया जाए। उन्होंने कहा कि उपचार के लिए चारों धामों में 180 चिकित्सक तैनात किये गए हैं।

उन्होंने केदारनाथ यात्रा व्यवस्था हेतु तैनात डॉक्टरों की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में स्थापित की जा रही सिटी स्कैन मशीन को तत्परता से स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिटी स्कैन कक्ष के लिए विद्युत भार बढ़ाने के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली धनराशि के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य को आवश्यक दिशा-निर्देश भी निर्गत किये।

प्रभारी सचिव ने साफ सफाई विद्युत व्यवस्था, पेयजल आदि का जायजा लिया

प्रभारी सचिव ने यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ाव पर बेहतर साफ सफाई व्यवस्था के निर्देश नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जिला पंचायत को दिए। इसके साथ ही जल संस्थान को यात्रा मार्ग एवं यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ाव पर उचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के भी निर्देश दिए। विद्युत विभाग को भी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

रुद्रप्रयाग में विभिन्न दुकानों का भी निरीक्षण कर बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए

सचिव स्वास्थ्य ने रुद्रप्रयाग शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सभी होटल व्यवसाय एवं व्यापारियों से खाद्य सामग्री को खुले में न रखकर इसके लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए तथा साफ सफाई एवं खाने पीने की सामग्री में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों/ व्यापारियों ने रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में पेयजल एवं शौचालय की समस्या से उन्हें अवगत कराया गया जिसके समाधान के लिए सचिव स्वास्थ्य ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी व एसपी ने व्यवस्थाओं को लेकर दी जानकारी

जिलाधिकारी डॉ. सौरव गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक बधाणे ने सचिव से जीएनवीएन में मुलाकात की। जिलाधिकारी ने केदारनाथ दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों की ओर से यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक बधाणे ने सुव्यवस्थित यात्रा संचालित करने के लिए बनाए गए ट्रैफिक प्लान के संबंध में जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों से कराया अवगत

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एच.सी.एस मर्तोलिया ने अवगत कराया कि केदारनाथ यात्रा के लिए पांच चिकित्सा अधिकारी,एक फिजिशियन अन्य जनपदों से तैनात किए गए हैं तथा जनपद रुद्रप्रयाग से नौ चिकित्सा अधिकारी और एक आर्थो डॉक्टर तैनात हैं। अन्य जनपदों के 19 फार्मासिस्ट और 2 जनपद रुद्रप्रयाग तथा 8 स्वास्थ्य चिकित्सक और 5 कनिष्ठ चिकित्सक तैनात किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक डॉ. अमित शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस खाती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी.एस मर्तोलिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मनोज बडोनी, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिड़ियाल, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग कुशवंत सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम नवल कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुरील, सहायक अभियंता जल संस्थान रेवत सिंह रावत, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल, डॉ आशुतोष सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री ने की चारधाम यात्रा सहित ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत पेयजल और विद्युत आपूर्ति की समीक्षा
Next Article मनसा देवी मंदिर के पास खाई में मिले शव की हुई पहचान, गला दबाकर की गई थी हत्या
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218KFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4KFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate