रुद्रप्रयाग : पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग श्री आयुष अग्रवाल बसुकेदार क्षेत्र में पहुंचे। अस्थायी चौकी बसुकेदार की पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उनके द्वारा प्रस्तावित स्थायी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बसुकेदार हेतु चयनित की गयी भूमि का जायजा लिया गया। चौकी में नियुक्त पुलिस कार्मिकों से संवाद स्थापित किया गया।
उन्होंने थाना अगस्त्यमुनि पहुंचकर थाने में रखी सम्पत्ति का निरीक्षण भी किया। उन्होंने उपस्थित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि, वर्तमान में बारिश का मौसम है तथा रखी गयी सामग्री पर सीलन आ सकती है, या कुछ सामग्री पर जंग लग सकता है, इन सामग्री को जिस दिन मौसम साफ रहता है, साफ-सफाई इत्यादि करते हुए धूप में भी रखा जाये।
थाना बैरक, थाना कार्यालय, हवालात का निरीक्षण किया गया। महिला हैल्प डैस्क का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थित रजिस्टर में अंकित प्रविष्टियों को चेक कर, आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुनः स्पष्ट निर्देश दिये गये कि, थाने पर आने वाले हर व्यक्ति या फरियादी का विवरण इस रजिस्टर में अंकित किया जाये तथा उनके द्वारा दिये जा रहे प्रार्थना पत्र को रिसीव किया जाये।
शिकायतों का समयबद्व निस्तारण करते हुए कृत कार्यवाही से सम्बन्धित व्यक्ति को सूचित किया जाये। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) अभिनय चौधरी, थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजीव चौहान, चौकी प्रभारी बसुकेदार नरेन्द्र सिंह नेगी उपस्थित थे।