भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सुरेश भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। भगत ने आशा व्यक्त की है कि सुरेश भट्ट के प्रदेश महामंत्री बनने से उत्तराखंड में संगठन को और गति मिलेगी व उनके अनुभव का लाभ प्रदेश भाजपा को प्राप्त होगा।
बंशी धर भगत के अध्यक्ष रूप में पद ग्रहण करने व उनके द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यसमिति की घोषणा के बाद से ही यह पद रिक्त चल रहा था। भट्ट इससे पहले हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सुरेश भट्ट को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भट्ट जी का उत्तराखंड में अभिनंदन है। प्रदेश में संगठन एवं पार्टी को आपके अनुभव का लाभ प्राप्त होगा।
पूर्व में हरियाणा में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे श्री @sureshbhattbjp जी को @BJP4UK कामहामंत्री मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं। श्री भट्ट जी का उत्तराखंड में अभिनंदन है। प्रदेश में संगठन एवं पार्टी को आपके अनुभव का लाभ प्राप्त होगा। pic.twitter.com/4NcXmAsFbp
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) November 27, 2020