Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा‘ पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > उत्तरकाशी > 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा‘ पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा
Uttarakhand Newsउत्तरकाशी

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा‘ पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा

September 9, 2024 5:15 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

स्वच्छ भारत मिशन के दस साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा‘ पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार के द्वारा इस वर्ष इस अभियान की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता‘ रखी गई है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस पखवाड़े के अंतर्गत जिले में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए सभी पंचायतों एवं नगर निकायों में वृहद स्तर पर सफाई अभियान संचालित करने के साथ ही स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

स्वच्छता की सेवा पखवाड़े के आयोजन के सिलसिले में जिला मुख्यालय पर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि जिले के सभी नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में तय कार्यक्रम के अनुसार आगामी 17 सितंबर से सफाई कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन कर आम लोगों को स्वच्छता से प्रति जागरूक किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान के सभी कार्यक्रमों को जनोन्मुखी बनाकर इसमें जन-प्रतिनिधियों व आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों का भी सहयोग लिया जाय। जिलाधिकारी ने ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, स्वजल, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों के साथ ही नगर निकायों के अधिकारियों से अभियान के क्रियान्वयन के लिए तत्परता से काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम में सामुदायिक सक्रियता व सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाय और कार्यक्रमों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के साथ ही पोर्टल पर भी अपलोड की जाय। जिलाधिकारी ने जिले के सभी विभागों व संगठनों के साथ ही जन-प्रतिनिधियों एवं आम लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की भी अपील की है।

बैठक में बताया गया कि स्वच्छता की सेवा पखवाड़े के शुभारंभ के अवसर पर आगामी 17 सितंबर को सभी ग्राम पंचायत व नगर निकायों के वार्डों में स्वच्छता सभाओं का आयोजन करने के साथ ही स्वच्छता शपथ ली जाएगी और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान 21 सितंबर को सभी विद्यालयों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन और 25 सितंबर को सभी अस्पतालों में स्वच्छता शपथ के साथ ही पर्यावरण मित्रों हेतु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। आगामी 26 सितंबर को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विकास खंड स्तर पर शिविरों का आयोजन होगा। तय कार्यक्रमानुसार आगामी 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम सहित प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों में स्वच्छता शपथ दिलाने के साथ ही वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे। जबकि आगामी 1 अक्टूबर को प्रत्येक न्याय पंचायत व नगर निकाय के प्रमुख स्थलों पर पूर्वाह्न 10 बजे से ‘एक समय-एक साथ-एक घंटा‘ सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान का समापन आगामी 2 अक्टूबर को होगा इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियां व संगठनों को सम्मानित करने के साथ ही ‘एक पेड- मॉं के नाम‘ वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
बैठक में स्वजल के पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा ने पखवाड़े के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र बिष्ट, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस पांगती, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जयेश बडोला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चेतना अरोड़ा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र शैली डबराल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सचिन कुमार, नमामि गंगे परियोजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक उत्तम कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों व नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article हिमालय संरक्षण के लिए गठित होगी विशेष कमेटी-सीएम पुष्कर सिंह धामी
Next Article उपरीकोट गांव में भव्य “भेड़ू का तमाशा” मेला संपन्न
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate