Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: उत्तराखंड में इस जगह से जाता है स्वर्ग के लिए रास्ता, जानिए कैसे युधिष्ठिर यहां पहुंचे स्वर्ग
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > उत्तराखंड संस्कृति > उत्तराखंड इतिहास > उत्तराखंड में इस जगह से जाता है स्वर्ग के लिए रास्ता, जानिए कैसे युधिष्ठिर यहां पहुंचे स्वर्ग
उत्तराखंड इतिहास

उत्तराखंड में इस जगह से जाता है स्वर्ग के लिए रास्ता, जानिए कैसे युधिष्ठिर यहां पहुंचे स्वर्ग

Last updated: June 9, 2023 8:15 pm
Debanand pant
Share
6 Min Read
swarg ki shidi
SHARE

उत्तराखंड को कई धार्मिक स्थानों और देवी-देवताओं के वास होने के कारण से ‘धरती पर स्वर्ग’ और ‘देव भूमि’ कहा जाता है, और यह कहना भी उचित है क्योंकि देवभूमि से जुड़ी पौराणिक कथाओं का जिक्र हमारे प्रसिद्ध ग्रंथों में किया गया है जिनके अनुसार, उत्तराखंड के गढ़वाल में हिमालय के बंदरपूंछ में स्थित ‘स्वर्गारोहिनी’ चोटी से ही स्वर्ग का रास्ता जाता है। क्योंकि इस रास्ते से पांडव स्वर्ग की और गए थे।

क्या है इस स्थान की विशेषता-

स्वर्गारोहिनी विश्व विख्यात तीर्थस्थल है। उत्तराखंड में चमोली जिले में स्थित ऊंचाई -17,987 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहाँ आने वाले तीर्थयात्रियों का कहना है कि इस स्थान पर देवीय नूर है यहाँ की खूबसूरती भी सर्वोपरि है। यहां अपार शांति और स्वर्ग में होने का एहसास प्राप्त होता है। उत्तराखंड से स्वर्गारोहिनी तक का रास्ता काफी कठिन है। साथ ही यह पूरा स्थान बर्फ से ढके होने के कारण इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार स्वर्गारोहिणी ही एकमात्र ऐसा मार्ग है जहां से मनुष्य मानव रूप में स्वर्ग तक पहुंच सकता है।

पांडवों की स्वर्ग यात्रा-

श्री कृष्ण सहित पूरे यदुवंशियों के मारे जाने से दुखी पांडव भी परलोक जाने का निश्चय करते है और इस क्रम में पांचो पांडव और द्रोपदी स्वर्ग पहुँचते है। जहां द्रोपदी, भीम, अर्जुन, सहदेव और नकुल शरीर को त्याग कर स्वर्ग पहुँचते है वही युधिष्ठिर सशरीर स्वर्ग पहुँचते है। यात्रा करते-करते पांडव हिमालय तक पहुंच गए। हिमालय लांघ कर पांडव आगे बढ़े तो उन्हें बालू का समुद्र दिखाई पड़ा। इसके बाद उन्होंने सुमेरु पर्वत के दर्शन किए।

स्वर्ग जाने के रास्ते में सरस्वती नदी ने पांडवों की यात्रा रोक दी पांडवों ने सरस्वती से रास्ता मांगा लेकिन सरस्वती माता ने रास्ता देने से इन्कार कर दिया फिर बलशाली भीम ने 2 बड़े पत्थर के खण्ड उठाकर नदी पर पुल बना दिया था जिसमे होकर पांडवो ने आगे का रास्ता शुरू किया था यह रास्ता बहुत ही कठिन था।

पांचों पांडव, द्रौपदी तथा वह कुत्ता तेजी से आगे चलने लगे। तभी द्रौपदी लड़खड़ा कर गिर पड़ी….द्रौपदी को गिरा देख भीम ने युधिष्ठिर से कहा कि- द्रौपदी ने कभी कोई पाप नहीं किया। तो फिर क्या कारण है कि वह नीचे गिर पड़ी। युधिष्ठिर ने कहा कि- द्रौपदी हम सभी में अर्जुन को अधिक प्रेम करती थीं। इसलिए उसके साथ ऐसा हुआ है। ऐसा कहकर युधिष्ठिर द्रौपदी को देखे बिना ही आगे बढ़ गए।

थोड़ी देर बाद सहदेव भी गिर पड़े। भीमसेन ने सहदेव के गिरने का कारण पूछा तो युधिष्ठिर ने बताया कि सहदेव किसी को अपने जैसा विद्वान नहीं समझता था, इसी दोष के कारण इसे आज गिरना पड़ा है। कुछ देर बाद नकुल भी गिर पड़े। भीम के पूछने पर युधिष्ठिर ने बताया कि नकुल को अपने रूप पर बहुत अभिमान था। इसलिए आज इसकी यह गति हुई है।

थोड़ी देर बाद अर्जुन भी गिर पड़े। युधिष्ठिर ने भीमसेन को बताया कि अर्जुन को अपने पराक्रम पर अभिमान था। अर्जुन ने कहा था कि मैं एक ही दिन में शत्रुओं का नाश कर दूंगा, लेकिन ऐसा कर नहीं पाए। अपने अभिमान के कारण ही अर्जुन की आज यह हालत हुई है। ऐसा कहकर युधिष्ठिर आगे बढ़ गए।

थोड़ी आगे चलने पर भीम भी गिर गए। जब भीम ने युधिष्ठिर से इसका कारण तो उन्होंने बताया कि तुम खाते बहुत थे और अपने बल का झूठा प्रदर्शन करते थे। इसलिए तुम्हें आज भूमि पर गिरना पड़ा है। यह कहकर युधिष्ठिर आगे चल दिए। केवल वह कुत्ता ही उनके साथ चलता रहा।

युधिष्ठिर कुछ ही दूर चले थे कि उन्हें स्वर्ग ले जाने के लिए स्वयं देवराज इंद्र अपना रथ लेकर आ गए। तब युधिष्ठिर ने इंद्र से कहा कि- मेरे भाई और द्रौपदी मार्ग में ही गिर पड़े हैं। वे भी हमारे हमारे साथ चलें, ऐसी व्यवस्था कीजिए। तब इंद्र ने कहा कि वे सभी पहले ही स्वर्ग पहुंच चुके हैं। वे शरीर त्याग कर स्वर्ग पहुंचे हैं और आप सशरीर स्वर्ग में जाएंगे। इंद्र की बात सुनकर युधिष्ठिर ने कहा कि यह कुत्ता मेरा परम भक्त है। इसलिए इसे भी मेरे साथ स्वर्ग जाने की आज्ञा दीजिए, लेकिन इंद्र ने ऐसा करने से मना कर दिया।

काफी देर समझाने पर भी जब युधिष्ठिर बिना कुत्ते के स्वर्ग जाने के लिए नहीं माने तो कुत्ते के रूप में यमराज अपने वास्तविक स्वरूप में आ गए (वह कुत्ता वास्तव में यमराज ही थे)। युधिष्ठिर को अपने धर्म में स्थित देखकर यमराज बहुत प्रसन्न हुए। इसके बाद देवराज इंद्र युधिष्ठिर को अपने रथ में बैठाकर स्वर्ग ले गए। यही जगह ‘स्वर्गारोहिणी’ के नाम से विख्यात हो गई।

देवलगढ़: गढ़वाल साम्राज्य का एक खोया हुआ रत्न
श्रीनगर गढ़वाल: 286 वर्ष पुरानी राजधानी, अब उत्तराखंड के प्रमुख शहरों में एक
जानिऐं बांज उत्तराखंड का सबसे उपयोगी पौधा क्यों है ? जानिऐ कैसे लगाऐं बांज का पेड़
उत्तराखंड में वो गांव जहां देवी सीता ने गुजारे थे अपने आखिरी दिन जानिए
माधो सिंह भंडारी के त्याग और स्वाभिमान को आज भी याद करता है मलेथा गॉंव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article रुद्रप्रयाग: बाजार के लिए निकली दो बच्चियों की मां लापता
Next Article madho singh bhandari माधो सिंह भंडारी के त्याग और स्वाभिमान को आज भी याद करता है मलेथा गॉंव
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

त्रिजुगीनारायण में शादी के लिए दुनिया भर से आ रहे हैं जोड़े शादियों के सीजन में रहती है एडवांस बुकिंग
Uttarakhand News
May 7, 2025
मुख्यमंत्री धामी अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए
Uttarakhand News
May 7, 2025
मिशन निदेशक ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (SMHI), सेलाकुई का दौरा कर राज्य टेली. मानस सेल की प्रगति की समीक्षा की
Uttarakhand News
May 6, 2025
जनमानस को संभावित खतरों से निपटने सुरक्षित रहने के उपाय के लिए आयोजित किया जा रहा हैं मॉक अभ्यास
Uttarakhand News
May 6, 2025

खबरें आपके आस पास की

उत्तराखंड इतिहास

‘हे घांगु रमोला मैं जगह दियाला’ श्रीकृष्ण भगवान ने जब वीर भड़ घांगु रमोला से जगह मांगी

June 5, 2020
TEELU RAUTELI
उत्तराखंड इतिहास

विश्व की एकमात्र विरांगना जिसने 15 साल से 20 साल के बीच जीते 7 युद्ध, पढ़िये वीरगाथा..

June 5, 2020
उत्तराखंड इतिहासउत्तराखंड संस्कृति

उत्तराखंड के इतिहास से जुड़ी ये प्रेम कथा जब स्त्री ने किया पुरूष का हरण

June 5, 2020
Maa chandrabadni
उत्तराखंड इतिहास

यहां गिरा था मां सती का धड़, बिना दर्शन के ही हो जाती है सारी मनोकामनाएं पूरी

June 5, 2020
teelu rauteli
उत्तराखंड इतिहास

विश्व की एकमात्र विरांगना जिसने 15 साल से 20 साल के बीच जीते 7 युद्ध, पढ़िये वीरगाथा..

June 5, 2020
temple
उत्तराखंड इतिहासउत्तराखंड पर्यटन

पुरातत्व विभाग ने तोड़कर पहले जैसे बनाए नौ देवल मंदिर समूह के छह झुके हुए मंदिर

June 5, 2020
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate