उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं, ऊधमसिंहनगर से चार, हरिद्वार से तीन, पौड़ी गढ़वाल से तीन, चमोली से दो, टिहरी, पिथौरागढ़ और देहरादून से एक-एक मामले रिपोर्ट हुए हैं। राहत की बात यह रही कि नैनीताल से कोई नया मामला नहीं आया है यहां सभी 75 रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई।
पौड़ी में तीन कोरोना संक्रमितों में से एक पॉजिटिव रिपोर्ट पीपली गांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर में हुई महिला रिपोर्ट भी है। इसके बाद मृतकों की संख्या चार हो गई है। हालांकि प्रशासन ने इसे कोरोना से मौत की वजह नहीं माना है, महिला की मौत का कारण टीवी बताया जा रहा है।
अबतक प्रदेशभर में 332 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 60 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। 267 एक्टिव केस हैं। उत्तराखंड में अब तक 17315 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है, जबकि 3522 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, बात क्वारंटाइन की करें, तो 17450 लोगों को फेसिलिटी क्वारंटाइन किया गया है।
क्र.सं. | जनपद | कुल कोरोना केस | जोन |
1 | देहरादून | 74 | ऑरेंज |
2 | हरिद्वार | 17 | ऑरेंज |
3 | उ.सिं.नगर | 47 | ऑरेंज |
4 | नैनीताल | 117 | ऑरेंज |
5 | पौड़ी | 10 | ऑरेंज |
6 | अल्मोड़ा | 12 | ऑरेंज |
7 | उत्तरकाशी | 10 | ऑरेंज |
8 | बागेश्वर | 08 | ऑरेंज |
9 | टिहरी | 10 | ऑरेंज |
10 | चमोली | 11 | ऑरेंज |
11 | पिथौरागढ़ | 03 | ऑरेंज |
12 | चम्पवात | 08 | ऑरेंज |
13 | रुद्रप्रयाग | 03 | ऑरेंज |