Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: टी.बी. है तो घबराएं नहीं, एम्स करेगा उपचार, मुफ्त है इलाज…
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > टी.बी. है तो घबराएं नहीं, एम्स करेगा उपचार, मुफ्त है इलाज…
Uttarakhand News

टी.बी. है तो घबराएं नहीं, एम्स करेगा उपचार, मुफ्त है इलाज…

January 9, 2025 7:42 pm
Share
6 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

एम्स ऋषिकेश: क्षय रोग की बीमारी अब लाइलाज नहीं रही। यदि इसके लक्षण प्रारम्भिक चरणों में है तो इसका सम्पूर्ण इलाज संभव है। एम्स ऋषिकेश ने इस बीमारी के खात्मे के लिए विशेष अभियान संचालित किया है। इस अभियान के तहत एम्स के पल्मोनरी विभाग की ओपीडी में आने वाले प्रत्येक रोगी से पूछताछ कर इसके लक्षणों के बारे में स्क्रीनिंग की जा रही है। ताकि चिन्हित किए गए रोगी का समय रहते इलाज शुरू किया जा सके।

क्षय रोग (टी.बी.) के उन्मूलन और इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाने के लिए 9 सितम्बर 2022 को देश में ’’प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’’ की शुरुआत की गई थी। यह एक ऐसी गंभीर किस्म की संक्रामक बीमारी है जो ट्यूबर कुलोसिस वैक्टीरिया के कारण होती है और रोगी के फेफड़ों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। हवा के माध्यम से एक-दूसरे में फैलने वाले इस रोग से निपटना एक चुनौती के समान है और इसे नियंत्रित करने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। लेकिन ऐसा भी नहीं कि इससे निपटा नहीं जा सकता। यदि बीमारी के शुरुआती दौर में ही व्यक्ति इसके लक्षणों को पहचान ले तो नियमित तौर से दवा लेने के बाद रोगी इससे उबर जाता है। हालांकि विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार रोगी को इसके लक्षणों का पता देरी से चलता है।

संस्थान के पल्मोनरी विभाग की प्रोफेसर डाॅ. रूचि दुआ ने बताया कि 2017 में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत डॉट्स ( डायरेक्टली ओबज्वर्ड थेरेपी शॉर्टटर्म ) सेंटर की शुरुआत की गई थी। बाद में पल्मोनरी विभाग द्वारा टीबी के लक्षणों वाले रोगियों को भी ओपीडी में देखा जाने लगा। उन्होंने बताया कि पल्मोनरी ओपीडी में प्रतिमाह लगभग 100- 120 रोगी विभिन्न प्रकार की टी. बी. की शिकायतों को लेकर आते हैं। ओपीडी में रोगी से टीबी लक्षणों के बारे में व्यापक पूछताछ कर लक्षण पाए जाने पर आवश्यक जांचों के बाद दवाओं के माध्यम से इसका इलाज करने हेतु विशेष प्रोटोकाॅल निर्धारित किया गया है।
डाॅ. दुआ ने बताया कि अधिकांश मामलों में रोगी हॉस्पिटल तब आता है जब लक्षण गम्भीर स्थिति में पंहुच जाते हैं। यदि लक्षण के शुरुआती दिनों में ही रोगी इलाज शुरू कर दे तो टीबी की जटिलताओं से बचा जा सकता है। एम्स का प्रयास है कि समय रहते रोगी का बेहतर इलाज शुरू किया जा सके।

पल्मोनरी विभाग के हेड प्रो. गिरीश सिंधवानी ने बताया कि टी.बी पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए पल्स पोलियो अभियान की तरह इस बीमारी के प्रति भी जन-जागरूकता अभियान को डोर टू डोर पंहुचाना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का प्रत्येक व्यक्ति जागरूक होकर इस अभियान में शामिल नहीं होगा, तब तक यह कार्यक्रम अपेक्षित सफल नहीं हो सकता। इसके लिए सभी लोगों को सामूहिक सोच से कार्य करने की आवश्यकता है।

टी.बी के प्रमुख लक्षण-
लंबे समय तक सूखी खांसी आना, खांसी आने पर बलगम या फिर खून आना, बैचेनी और सुस्ती महसूस होना, सांस लेते वक्त सीने में दर्द होना, भूख कम लगना और वजन कम होना और अक्सर हल्का बुखार रहना इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं। डाॅ. रूचि दुआ ने बताया कि इस बीमारी के लक्षण देरी से पता चलने के कारण इसका खात्मा करना स्वयं एक चुनौती है।

सोम और बुधवार को होती है ओपीडी
एम्स के पल्मोनरी विभाग में सोमवार और बुधवार को सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी का दिन निर्धारित है। ओपीडी के इन दोनों दिनों में टी.बी के लक्षणों वाले रोगियों की जांच भी की जाती है। यहां सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के तहत इलाज की सभी सुविधाएं मुफ्त हैं।

टीबी रोगियों की जांच के लिए उपलब्ध सुविधाएं-
थूक/बलगम से संबंधित जांच/ रिजिड ब्रोंकोस्कोपी और एंडोस्कोपी/ईबीयूएस-एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड और थोरैकोस्कोपी जैसी विशेष एंडोस्कोपी की सुविधाएं उपलब्ध हैं।


क्या करें ? यदि किसी में टीबी के लक्षण मिल जाएं ?

फेफड़ों की जांच और थूक बलगम की जांच कराकर बीमारी के लक्षणों को पुष्ट करना। हवा के माध्यम से संक्रमण से फैलने वाली इस घातक बीमारी के लक्षणों का पता लगते ही इसका तत्काल उपचार शुरू करना न केवल रोगी के जीवन को बचाता है अपितु परिवार के अन्य सदस्यों को भी संक्रमित होने से बचा देता है।

’’गंभीर किस्म की प्रत्येक बीमारी का इलाज करना एम्स ऋषिकेश की प्राथमिकता है। टी.बी रोगियों के लिए राज्य सरकार के सहयोग से अस्पताल के ओपीडी एरिया में एक टी.बी. क्लीनिक भी संचालित किया जा रहा है। क्षय रोग को खत्म करने के लिए जन भागीदारी होनी बहुत जरूरी है। संस्थान द्वारा संचालित ड्रोन मेडिकल सेवा के माध्यम से भी हम उत्तराखण्ड के सुदूरवर्ती इलाकों चम्बा, यमकेश्वर और टिहरी आदि स्थानों तक टीबी की दवा पहुंचा रहे हैं।’’
प्रो. मीनू सिंह, कार्यकारी निदेशक एम्स ऋषिकेश।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने किया तहसील बसुकेदार का औचक निरीक्षण…
Next Article ओडिसी इलेक्ट्रिक ने ज़िप इलेक्ट्रिक को 1,500+ ईवी स्कूटर डिलीवर कर भारत में हरित परिवहन को दी नई रफ्तार
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate