Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: डीएम ने दिए एआरओ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को नियमित बूथों के भ्रमण का निर्देश
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > डीएम ने दिए एआरओ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को नियमित बूथों के भ्रमण का निर्देश
Uttarakhand News

डीएम ने दिए एआरओ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को नियमित बूथों के भ्रमण का निर्देश

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारी को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को नियमित रूप से अपने क्षेत्र के बूथों का भ्रमण कर सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के साथ ही मतदाताओं को अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से चुनाव ड्यूटी को अत्यधिक गम्भीरता से लेने की अपेक्षा करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्यों में देरी और लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीँ किया जाएगा।

जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि मतदाता जागरूकता को लेकर जिले में व्यापक स्तर पर स्वीप की गतिविधियों का आयोजन कर कार्यक्रमों की दैनिक रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्यो में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकाधिक इस्तेमाल किया जाए और विभिन्न कार्यों व सूचनाओं के लिए निर्वाचन आयोग के द्वारा तैयार किए गए एप्स का प्रयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने बूथ स्तर से भी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए बीएलओ एप का उपयोग सुनिश्चित कराने की हिदायत भी दी।

जिलाधिकारी ने निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों को बेहतर प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था करने के साथ ही निर्वाचन कार्यो के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी में दोहराव न किए जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी सूचनाएं और ब्यौरे अपडेट रखे जांय और जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में कार्यावधि व कार्मिकों की संख्या बढ़ाने के साथ ही एआरओ स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष अभी से सक्रिय कर दिया जाय।

जिलाधिकारी ने जोनल और सेक्टर में मजिस्ट्रेट से वलनरेबल बूथ मैपिंग से संबंधित ब्यौरे तैयार रखने की अपेक्षा करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों में बूथ अवेयरनेस ग्रुप का गठन अविलंब कर सहायक रिटर्निग अधिकारी और मतदाता जागरूकता से जुड़े कार्मिक वहाँ पर जाकर लोगों को अधिक अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

बैठक में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की योजना, परिवहन और यातायात सहित चुनाव से सम्बंधित विभिन्न व्यवस्थाओं व तैयारियों पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय किशन, अपर जिलाधिकारी रज़ा अब्बास, उप जिलाधिकारी देवानंद शर्मा, बृजेश कुमार तिवारी, नवाजिश खलिक, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, सहायक निर्वाचन अधिकारो राकेश मोहन राणा, स्वीप समन्वयक मंगल सिंह पंवार आदि उपस्थित रहे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article राजकोट टेस्ट में भारत की रिकॉर्ड जीत, यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास
Next Article प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में दिखा रहे बेहद दिलचस्पी, बीते 11 माह में मिले 839 आवेदन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate