Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: टिहरी : 75वां गणतंत्र दिवस जनपद में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > टिहरी > टिहरी : 75वां गणतंत्र दिवस जनपद में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया
Uttarakhand Newsटिहरी

टिहरी : 75वां गणतंत्र दिवस जनपद में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

January 26, 2024 8:34 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

जनपद मुख्यालय में मा. कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा किया गया मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग।

टिहरी गढ़वाल : गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रताप नगर इंटर कॉलेेज बौराड़ी नई टिहरी में प्रदेश के मा. वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा झण्डारोहण किया गया। इस अवसर पर मा. मंत्री जी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।

सभी उपस्थितों से संविधान में उल्लिखित भारतीय गणतंत्र का संकल्प दोहराया गया। साथ ही झांकियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभागों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर परेड में उत्तराखण्ड पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी, महिला फायर टोली द्वारा प्रतिभाग किया गया। कृषि, बाल विकास, एसडीआरएफ, पशु विभाग, उरेडा, चिकित्सा स्वास्थ्य, मत्स्य, उद्यान, डेरी विभाग द्वारा शानदार झांकियों का प्रदर्शन किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये तथा पुलिस विभाग द्वारा आत्म सुरक्षा के तरीके बताये गये।
इस मौके पर जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा सभी ज्ञात-अज्ञात वीर सैनिकों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

उन्होंने कहा कि देश रक्षा में अपने प्राणों की शहादत देने वाले शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम अमृतकाल में धूमधाम से यह उत्साव मना रहे हैं। उन्होंने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि उनके योगदान के कारण हमारे देश का सर्वाेच्च लिखित संविधान बना, जो आज भी तर्कसंगत है। अब हम सब की जिम्मेदारी है, उसे और मजबूत करने की और उनके सपनो को आत्मसत करने की। धर्म, जाति, लिंग, भेद आदि से ऊपर उठाकर कार्य करते हुए भारत के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभानी की। कहा कि हमारा तिरंगा हमारी आन, बान और शान है, वीर सैनिक सीमाओं पर तैनात रहकर इसकी शान के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर देते हैं।

उत्तराखण्ड की भूमि देवभूमि के साथ ही वीरों की भूमि भी है। कहा कि आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में उत्तराखण्ड की झांकी भी प्रतिभाग कर रही है। गत वर्ष उत्तराखण्ड की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो हम सब के लिए गर्व का विषय है। कहा कि यशस्वी मा. प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है। सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने में उनके द्वारा राज्य की बहुत मदद की गई, जिसके चलते 42 जिन्दगियां सुरक्षित बाहर निकाली जा सकी।

मा. प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि आने वाली सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा, इसलिए हम सब की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने यूसीसी के जल्द लागू होने बात कही। कहा कि अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा दिवस 22 जनवरी को भी हर साल धूमधाम के साथ मनाया जाय। तत्पश्चात् प्रभारी मंत्री द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मा. मंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन किया जायेगा। उन्होंने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को कर्त्तव्य निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वाहन करने को कहा। अन्त में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, प्रज्ञा दीक्षित (पत्नी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित), जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी राकेश राणा, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा रावत, एडीएम के.के. मिश्रा, डीडीओ सुनील कुमार, जनप्रतिनिधि विनोद रतूड़ी, खेम सिंह चौहान, उदय रावत, विजय कठैत, गोपीराम चमोली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, जन प्रतिनिधि, अधिकारी/कर्मचारी, पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड्स के जवान, मीडिया बन्धु, छात्र-छात्राएं एवं जनसमूह मौजूद रहा।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article जड़ेजा अक्षर ने मैदान में गाड़े खूंटे, इंग्लैंड पर पारी की हार का खतरा, अब तक 175 रनों की हुई लीड
Next Article हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देश का 75 वां गणतंत्र दिवस, पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate