Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: टिहरी के नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्भाला पदभार
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > टिहरी > टिहरी के नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्भाला पदभार
Uttarakhand Newsटिहरी

टिहरी के नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्भाला पदभार

July 3, 2023 8:25 pm
Share
2 Min Read
मयूर दीक्षित
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

टिहरी गढ़वाल : जनपद के नए डीएम मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिले के 56वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उनके द्वारा समस्त पंजिकाओं, तालों, स्टाम्प, निर्वाचन संबंधी सामाग्री आदि का सूची के साथ मिलान कर हस्ताक्षर किये गये। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले मयूर दीक्षित जनपद रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में जिलाधिकारी के पद पर तथा जनपद ऊधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा में सीडीओ के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

जिला कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी में सीडीओ टिहरी मनीष कुमार, डीडीओ सुनील कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में स्टाफ के साथ बैठक कर जनपद में वर्तमान में संचालित निर्माण कार्याें, कार्मिकों का विवरण, कांवड़ यात्रा रूट आदि का फीडबैक लिया गया।

इसके बाद डीएम ने जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रेस से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की समस्त योजनाओं को त्वरित गति से नागरिकों तक पहुंचाकर लाभान्वित करना उनकी प्रमुखता में रहेगा। इसके साथ ही मीडिया एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बताये गये जनपद स्तरीय जनहित के मुद्दों का समय रहते समाधान करना, मानसून सीजन के चलते आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर अलर्ट मोड में रहकर कम से कम समय में राहत पहुंचना, कांवड़ यात्रा के मध्येनजर सुरक्षा व्यवस्था/प्रशासनिक व्यवस्था दूरस्त रखना, जनपद में चल रहे इनेशियेटिव कार्यों को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु जनपद में पर्यटक स्थलों के जो प्लान बने हैं, उनकी समीक्षा की जायेगी। कहा कि टिहरी झील एक धरोहर है, उससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके, इस दिशा में कार्य किया जायेगा। मीडिया बन्धुओं द्वारा जनपद के विभिन्न जनहित के मुद्दों के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
TAGGED:मयूर दीक्षित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Nirmala Sitharaman केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman से मुख्यमंत्री धामी ने की भेंट
Next Article डाॅ. सौरभ गहरवार डाॅ. सौरभ गहरवार ने जनपद रुद्रप्रयाग के 27वें जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate