Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: टीएचडीसी ने पौधारोपण अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > टीएचडीसी ने पौधारोपण अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
Uttarakhand News

टीएचडीसी ने पौधारोपण अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

June 5, 2024 7:30 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

ऋषिकेश, 05 जून 2024-

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने सतत आजीविका और सामुदायिक विकास केंद्र, ऋषिकेश में स्वदेशी प्रजातियों के पौधों का रोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर.के. विश्नोई ने बताया कि विकास, लचीलापन और समर्पण का प्रतीक यह कार्यक्रम पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति संगठन की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सतत समाधानों पर कंपनी के फोकस पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “आज का कार्यक्रम उन कार्यक्रमों की श्रृंखला में से एक है जो पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाते हैं। यह कार्यक्रम सततता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसे पूरे निगम में, देश के विभिन्‍न भागों में स्‍थित टीएचडीसीआईएल की सभी परियोजनाओं और कार्यालयों में आयोजित किया जा रहा है।”

इस अवसर पर मानव संसाधन विकास केंद्र में “भूमि पुनरुद्धार, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटना” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री शैलेन्‍द्र सिंह, निदेशक (कार्मिक), टीएचडीसीआईएल द्वारा पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री कल्याण सिंह रावत और प्रसिद्ध पर्यावरणविद् श्री सचिदानंद भारती उपस्‍थित रहे । इसके साथ ही टीएचडीसीआईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इस अवसर के लिए निर्धारित विषय यानी #हमारी धरती एवं हमारा भविष्य तथा पीढ़ी पुनर्स्थापना” आज के विश्व के लिए जिसमें बढ़ता तापमान, घटता वन क्षेत्र एवं बढ़ता जल संकट जैसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दों को देखते हुए सबसे उपयुक्त हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से स्वच्छ पर्यावरण और स्थिरता के लिए संकल्प लेने का आग्रह किया तथा सभी को ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए प्रत्‍येक वर्ष कम से कम दो पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, “टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड 24/7 किफायती विद्युत उपलब्ध कराने के साथ ही देश के सतत विकास में योदगान प्रदान करने के लिए भी समर्पित है।”

उन्होंने यह भी बताया कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख विद्युत उत्‍पादक एवं लाभ अर्जित करने वाली कंपनी है, जो उत्कृष्टता, सततता एवं सामुदायिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत के ऊर्जा परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में, टीएचडीसीआईएल पर्यावरणीय स्थिरता को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान देने में अग्रसर है।

श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरणीय स्थिरता के लिए टीएचडीसीआईएल की प्रतिबद्धता इसकी संगठनात्मक संस्कृति में गहराई से अंतर्निहित है, जैसा कि इसकी व्यापक पर्यावरण नीति से भी स्पष्ट होता है। कंपनी पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्‍प्रभावों को कम करने के लिए अपनी परियोजनाओं में उन्नत तकनीकों और प्रक्रियाओं को नियोजित करती है। इसके अतिरिक्त, 2070 तक शुद्ध-शून्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन प्राप्त करने के भारत सरकार के विजन के अनुरूप, टीएचडीसीआईएल ऋषिकेश में एक ग्रीन हाइड्रोजन पायलट परियोजना का कार्यान्‍वयन कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने पर्यावरणीय चिंताओं पर चर्चा की इसके साथ ही सतत तरीकों एवं पारिस्थितिक संतुलन पर भी विशेष जोर दिया। उनकी अंतर्दृष्टि और अनुभवों ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया तथा उन्‍होंने पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक प्रयासों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर टीएचडीसीआईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, जिनमें महाप्रबंधक (सामाजिक एवं पर्यावरण) श्री अमरदीप; विशेष कार्याधिकारी, श्री पी.के. नैथानी; उप महाप्रबंधक, श्री विपिन थपलियाल; श्री बी.एस. नेगी, तथा वरिष्ठ प्रबंधक, श्री डी.पी. त्यागी भी उपस्‍थित रहे, जिन्होंने हरित तथा अधिक लचीले पर्यावरण के प्रति संगठन की सामूहिक प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article नीट परीक्षा में आकाश इंस्टिट्यूट के छात्र ने उत्तराखंड में पहला स्थान प्राप्त किया
Next Article मौसम खराब होने के कारण फंसे 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल का रेस्क्यू, पांच शव बरामद
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate