Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि
Uttarakhand News

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि

November 20, 2024 6:29 pm
Share
6 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

ऋषिकेश: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, एक प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है। टीएचडीआईएल ने भारत के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) की प्रथम यूनिट(250 मेगावाट) के राष्ट्रीय ग्रिड के साथ सफल सिंक्रोनाइजेशन के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह सिंक्रोनाइजेशन 19 नवंबर 2024 को अपराह्न 5:50 बजे हुआ, जो भारत के अक्षय ऊर्जा बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर० के० विश्नोई की गरिमामयी उपस्थिति रही। पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार एवं गुरदीप सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनटीपीसी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर उपस्थित रहे।

इस अवसर को और भी महत्वपूर्ण बनाते हुए, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव, पंकज अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पीएसपी टीम को उनके अथक समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने के लिए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की भी सराहना की।

विश्नोई ने पीएसपी की टीम को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी, साथ ही इस उपलब्धि की राष्ट्रीय ग्रिड की क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह किसी भी सीपीएसई द्वारा विकसित भारत के सबसे बड़े पंप स्टोरेज प्लांट के चालू होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भारत के सबसे बड़े हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स, टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स को 2,400 मेगावाट की कुल संस्थापित क्षमता के साथ पूर्ण प्रचालन के नजदीक ला रहा है।

विश्नोई ने कहा, “यह उपलब्धि भारत के नवीकरणीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे को सुदृढ बनाने में सहयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स को एक सतत और लचीले ऊर्जा भविष्य की ओर देश के परिवर्तनकाल में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में स्थापित करता है।”

एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस उल्लेखनीय उपलब्धि को हासिल करने में पूरी पीएसपी टीम की उसके अटूट समर्पण के लिए सराहना की। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कहा कि टिहरी पीएसपी की सफल कमीशनिंग एक महत्वपूर्ण मिसाल कायम करेगी, जिससे अन्य पीएसयू के लिए पंप स्टोरेज परियोजनाओं में उद्यम करने का मार्ग प्रशस्त होगा, जो ग्रिड स्थिरता को बढ़ाने और नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

सिंह ने अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसीआईएल को बधाई दी और इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल करने में टीएचडीसीआईएल के अटूट समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की। उनके शब्दों ने इस उपलब्धि के राष्ट्रीय महत्व को और रेखांकित किया साथ ही देश भर में उन्नत जलविद्युत और भंडारण समाधानों में भविष्य के प्रयासों को प्रेरित करने की इसकी क्षमता पर भी प्रकाश डाला।

निदेशक (कार्मिक) शैलेन्द्र सिंह ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने पर हार्दिक बधाई दी और इस बात पर जोर दिया कि यह उपलब्धि पीएसपी में टीएचडीसीआईएल की उपस्थिति का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और ग्रिड स्थिरता में योगदान मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि परियोजना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के समर्पण, कड़ी मेहनत और दृढ़ता का प्रमाण है।

इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी) भूपेंद्र गुप्ता ने टिहरी पीएसपी टीम द्वारा किए गए अथक प्रयासों की सराहना की और सिंक्रोनाइजेशन प्रक्रिया के दौरान आने वाली तकनीकी चुनौतियों तथा उन पर विजय हासिल करने पर जोर दिया। गुप्ता ने आगे कहा कि पहली इकाई का सफल सिंक्रोनाइजेशन टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स की पूरी क्षमता को साकार करने की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

निदेशक (वित्त) सिपन कुमार गर्ग ने पूरी पीएसपी टीम को बधाई देते हुए टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट के विकास में सहायक रणनीतिक वित्तीय नियोजन और निवेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उपलब्धि न केवल एक तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि एक महत्वपूर्ण वित्तीय उपलब्धि भी है, क्योंकि यह परियोजना की वित्तीय स्थिरता और दीर्घकालिक व्यवहार्यता सुनिश्चित करने के लिए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की सुदृढ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

कार्यपालक निदेशक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) एल.पी. जोशी ने टिहरी पीएसपी टीम, कंसोर्टियम भागीदारों (मेसर्स जीईपीआईएल एवं मेसर्स एचसीसी) साथ ही अन्य हितधारकों की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि में परिणत होने वाले सहयोगी प्रयासों पर जोर दिया। जोशी ने यह भी कहा कि ग्रिड के साथ पहली इकाई का सफल सिंक्रोनाइजेशन केवल शुरुआत है, और अब यूनिट के शीघ्र वाणिज्यिक प्रचालन को सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सिविल-पीएसपी) अनूप गैरोला, महाप्रबंधक (मानव संसाधन-प्रशासन, सीसी) डॉ. ए. एन. त्रिपाठी और टीएचडीसीआईएल, कंसोर्टियम भागीदारों और टीएचडीसीआईएल के सलाहकार मेसर्स ट्रैक्टबेल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में शाम पांच बजे तक 56.78 फीसदी मतदान…
Next Article 07-केदारनाथ विधान सभा उप चुनाव शांतिपूर्वक एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate