Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और एसजेवीएन ने टिहरी पावर कॉम्प्लेक्स में हाई-परफॉर्मेंस अकादमी के विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और एसजेवीएन ने टिहरी पावर कॉम्प्लेक्स में हाई-परफॉर्मेंस अकादमी के विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए
Uttarakhand News

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और एसजेवीएन ने टिहरी पावर कॉम्प्लेक्स में हाई-परफॉर्मेंस अकादमी के विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min.mp4

ऋषिकेश: भारत में वाटर स्पोर्ट्स के विकास में क्रांति लाने के उद्देश्य से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) और एसजेवीएन फाउंडेशन (एसजेवीएन लिमिटेड का एक समर्पित ट्रस्ट) ने एक विशेष समारोह में, टिहरी पावर कॉम्प्लेक्स, उत्तराखंड में टीएचडीसीआईएल हाई-परफॉर्मेंस अकादमी की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आज हस्ताक्षर किए ।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आर.के.विश्‍नोई ने इस ऐतिहासिक कार्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एमओयू इंगित करता है कि हाइड्रो परियोजनाएं न केवल देश को 24X7 किफायती विद्युत उपलब्‍ध करवा सकती हैं, बल्‍कि विकसित भारत के विजन को साकार करने हेतु देश में खेल की शक्‍ति को भी बढ़ावा दे सकती हैं।

उन्होंने कहा कि हाइड्रो परियोजनाओं में न केवल ऊर्जा के दोहन में नए मानक स्थापित करने की क्षमता है, बल्कि बुनियादी ढांचे के निर्माण और क्षेत्र की उभरती एथलेटिक प्रतिभाओं को निखारने के लिए मंच प्रदान करने और वाटर स्पोर्ट्स को अगले क्षितिज पर ले जाने में भी मदद प्रदान कर सकती हैं, जिससे भारत को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल परिदृश्‍य पर भी गौरवान्वित किया जा सकता है।

विश्नोई ने कहा कि इस दूरदर्शी पहल के मूल में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की समग्र राष्ट्रीय विकास के प्रयासों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता निहित है, जिसका उदाहरण वर्ष 2022 और 2023 में टिहरी, उत्तराखंड में दो राष्ट्रीय स्तर के वाटर स्पोर्ट्स के सफल आयोजनों से मिलता है। यह महत्वपूर्ण पहल वाटर स्पोर्ट्स की कयाकिंग और कैनोइंग स्ट्रीम्स के लिए प्रशिक्षण को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के बुनियादी ढांचे के निर्माण की दिशा में एक सहयोगात्मक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है, ताकि हमारे युवाओं को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाया जा सके।

अवधेश प्रसाद, महाप्रबंधक(एसजेवीएन) और श्री अमरदीप, महाप्रबंधक (टीएचडीसीआईएल) ने श्रीमती गीता कपूर, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन एवं श्री शैलेन्‍द्र सिंह, निदेशक (कार्मिक), टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड तथा एसजेवीएन और टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में एसजेवीएन कार्यालय, दिल्ली में इस ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर श्रीमती गीता कपूर, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने कहा कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के साथ यह साझेदारी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी आयोजनों के लिए हमारे युवाओं को सशक्त बनाने के लिए पावर पीएसयू की एक साथ आने की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। हाई-परफॉर्मेंस अकादमी की स्थापना के माध्यम से, हमारा लक्ष्य खिलाडि़यों के लिए वैश्विक मंच पर उत्कृष्टता प्राप्त करने और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अनुकूल माहौल बनाना है। श्रीमती कपूर ने कहा कि यह एक सहयोग की शुरुआत है जो देश के युवाओं को नवीनतम खेल बुनियादी ढांचे के साथ सशक्त बनाने में मदद करेगा एवं उन्हें अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में भारत की खेल उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करेगा।

शैलेन्‍द्र सिंह, निदेशक (कार्मिक), टीएचडीसीआईएल ने कहा कि इस ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर के साथ पावर पीएसयू द्वारा प्रतिभा को पोषित करने, खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और राष्ट्र के समग्र विकास में योगदान देने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों का एक नया अध्याय आकार ले चुका है। खेल के बुनियादी ढांचे के विकास में कॉर्पोरेट तालमेल के लिए एक मिसाल कायम करने वाली इस परिवर्तनकारी साझेदारी के साथ, अन्य प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भी इसी तरह की परिवर्तनकारी पहल को बढ़ावा देने के लिए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के साथ हाथ मिला रहे हैं, जो भारत को खेल उत्कृष्टता और वैश्विक मान्यता की ओर ले जा रहे हैं।
इस दूरदर्शी साझेदारी के तहत, एसजेवीएन फाउंडेशन, एसजेवीएन लिमिटेड की सीएसआर विंग, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा विकसित की जा रही कयाकिंग और कैनोइंग हाई-परफॉर्मेंस अकादमी में एक अत्याधुनिक उन्नत जिम्नेजियम की स्थापना के लिए 1.00 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

इस परियोजना को टीएचडीसीआईएल द्वारा प्रायोजित गैर-लाभकारी पंजीकृत सोसायटी सेवा-टीएचडीसी के माध्यम से विकसित और कार्यान्वित किया जा रहा है, इस परियोजना को एमओयू पर हस्ताक्षर करने की तिथि से 12 महीने की अवधि में पूरा किया जाएगा ।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं- मुख्यमंत्री
Next Article इस साल सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने चेताया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218KFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4KFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate