Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: टीएचडीसीआईएल-आईकेसीए अकादमी ने एशियाई कैनो स्प्रिंट कप, हांगकांग में 3 स्वर्ण और 5 रजत पदक जीतकर देश को किया गौरवान्वित
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > टीएचडीसीआईएल-आईकेसीए अकादमी ने एशियाई कैनो स्प्रिंट कप, हांगकांग में 3 स्वर्ण और 5 रजत पदक जीतकर देश को किया गौरवान्वित
Uttarakhand News

टीएचडीसीआईएल-आईकेसीए अकादमी ने एशियाई कैनो स्प्रिंट कप, हांगकांग में 3 स्वर्ण और 5 रजत पदक जीतकर देश को किया गौरवान्वित

January 24, 2025 7:36 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

ऋषिकेश, 24-01-2025: अंतर्राष्ट्रीय खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए, टीएचडीसी- आई.के.सी.ए. हाई-परफॉर्मेंस अकादमी ने 11 जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक हांगकांग में आयोजित एशियाई कैनो स्प्रिंट कप में तीन स्वर्ण और पांच रजत पदक हासिल किए।

इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए टीएचडीसीआईएल के सीएमडी आर. के. विश्नोई ने कहा कि टीएचडीसीआईएल राष्ट्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है, और एशियन कैनो स्प्रिंट कप में टीएचडीसी-आईकेसीए हाई-परफॉर्मेंस अकादमी के खिलाड़ियों की सफलता हमारे प्रयासों को प्रतिबिंबित करता है। विश्नोई ने कहा कि “अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करके, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे एथलीटों के पास उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए सर्वोत्तम संसाधन हों। हमारे एथलीटों की सफलता भारत और उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण है।

टीएचडीसी-आईकेसीए हाई-परफॉर्मेंस अकादमी ने इस प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और मैं टीएचडीसीआईएल-आईकेसीए हाई-परफॉर्मेंस अकादमी टीम के प्रत्येक सदस्य को हार्दिक बधाई देता हूं जिनकी प्रतिबद्धता एथलीटों के कौशल को निखारने में सहायक रही है।“

टीएचडीसीआईएल के निदेशक (कार्मिक) शैलेन्द्र सिंह ने इस उपलब्धि खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि एशियाई कैनो स्प्रिंट कप में टीएचडीसीआईएल-आईकेसीए एथलीटों की सफलता टीएचडीसीआईएल और आईकेसीए का खिलाड़ियों के प्रति समर्पण, ट्रेनिंग, कौशल और मजबूत बुनियादी ढांचे को दर्शाती है। सिंह ने कहा कि टीएचडीसीआईएल राष्ट्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हुए भारत के ऊर्जा क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। निदेशक कार्मिक ने कहा कि, हालांकि टीएचडीसी का मुख्य व्यवसाय ऊर्जा उत्पादन करना है और इस क्षेत्र में हमने लगातार उच्च स्तर का प्रदर्शन किया है तथा नए औद्योगिक बेंचमार्क स्थापित किए हैं। हमारी कंपनी सर्वोत्तम मानव संसाधन सुविधाओं के लिए भी जानी जाती है।

टीएचडीसी ने हमेशा विभिन्न संगठनात्मक पहलों में, परियोजनाओं के आसपास के सभी हितधारकों यानी स्थानीय आबादी को शामिल करने का प्रयास किया है। टीएचडीसी-आईकेसीए हाई-परफॉर्मेंस अकादमी समावेशी और समग्र विकास की दिशा में हमारे प्रयासों का एक प्रमाण है और एशियाई स्तर के खेलों में पुरस्कार प्राप्त करना न केवल टीएचडीसीआईएल के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए बहुत गर्व और उपलब्धि की बात है। इस अकादमी के माध्यम से, हमारा लक्ष्य भारतीय एथलीटों की अगली पीढ़ी का कौशल विकास करना है एवं उन्हें विश्व मंच पर उत्कृष्टता हासिल करने में सहायता करना है। भावी समय में टीएचडीसी हमारे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय, एशियाई खेलों और ओलम्पिक स्तर के प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करने के लिए तत्पर है ।

टीएचडीसीआईएल-आईकेसीए अकादमी के एथलीटों ने विभिन्न श्रेणियों में असाधारण परिणाम दिए हैं। एल. नाओचा सिंह ने K1 1000 मीटर और K2 1000 मीटर, दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक जीते, जबकि विष्णु रेघुनाथ ने K2 1000 मीटर में रजत पदक अर्जित किया। प्रोहित बरोई ने भी K2 500 मीटर में रजत पदक हासिल किया और अर्जुन सिंह ने U-23 C1 23 किलोमीटर श्रेणी में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। पार्वती जी ने K1 200 मीटर और K2 500 मीटर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर असाधारण एथलीटों में से एक बनकर उभरीं । इसके अतिरिक्त, चौ. देवब्रत सिंह ने K2 500 मीटर में रजत पदक जीता, और ज्ञानेश्वर सिंह ने C1 500 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। ये उत्कृष्ट परिणाम उस उत्कृष्टता के स्तर को रेखांकित करते हैं जिसे अकादमी ने अपने एथलीटों के बीच बढ़ावा दिया है।

आने वाले समय में THACK अकादमी, एथलीट ओलंपिक और अन्य प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने की आकांक्षाओं के साथ, अपने करियर में और भी अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए तैयार है। टीएचडीसीआईएल के निरंतर सहयोग के साथ, अकादमी इन एथलीटों को वैश्विक सफलता हासिल करने और भारत को और अधिक गौरवान्वित करने के लिए आधार प्रदान कर रही है।

श्री एल.पी. जोशी, कार्यपालक निदेशक (टिहरी कॉम्प्लेक्स), श्री प्रशांत कुशवाहा, अध्यक्ष (आई.के.सी.ए.) , डॉ. डी.के. सिंह, महासचिव (उत्तराखण्ड ओलंपिक संघ), डॉ. अमरनाथ त्रिपाठी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन, प्रशासन एवं केन्द्रीय संचार), डॉ. सुमंत कुलश्रेष्ठ, निदेशक (टीएचडीसी-आईकेसीए अकादमी) ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज दैडा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन…
Next Article मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में महाकुम्भ में भव्य उत्तराखण्ड पवेलियन स्थापित किया…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate