अल्मोड़ा के देघाट रोड पर तहसील भिकियासैंण में बसैड़ी गाँव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो जबकि चार अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कार संख्या UP 14-DU-6348 जो गाजियाबाद से देघाट की ओर जा रही थी। जिसमें 04 वयस्क 03 बच्चें सवार थे, बसैड़ी गाँव के पास अचानक अनियंत्रित होकर 60 मी0 गहरी खाई में गिर गयी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर चौकी भिकिंयासैण पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर, नायब तहसीलदार भिकियासैंण व उनकी टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय लोगो की मदद से 04 (जिसमें 01 वयस्क 03 बच्चे हैं) घायलों को रेस्क्यू कर रोड पर लाया गया और प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक उपचार केन्द्र भिकियासैंण भेजा गया। मृतकों में 01 महिला 02 पुरुष हैं जिनका पंचायतनामा राजस्व पुलिस द्वारा भरा जा रहा है।
दुर्घटना में मृतको का विवरण-
1. चन्द्र प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश उम्र-35 वर्ष
2. दीपा देवी पत्नी हेमंत उम्र -32 वर्ष
3. हेमन्त पुत्र ओम प्रकाश उम्र-38 वर्ष ।
दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का विवरण-
1. रश्मि देवी पत्नी चंद्र प्रकाश उम्र-32 वर्ष
2. रिया पुत्री हेमन्त उम्र-9 वर्ष
3. आरव पुत्र हेमन्त उम्र-8 वर्ष
4. जिया पुत्री चन्द्र प्रकाश उम्र-6 वर्ष