Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: उत्तराखंड : चौहरे हत्याकांड के खुलासे पर मुख्यमंत्री ने पुलिस टीम को ₹250000 इनाम की घोषणा
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > उत्तराखंड : चौहरे हत्याकांड के खुलासे पर मुख्यमंत्री ने पुलिस टीम को ₹250000 इनाम की घोषणा
Uttarakhand News

उत्तराखंड : चौहरे हत्याकांड के खुलासे पर मुख्यमंत्री ने पुलिस टीम को ₹250000 इनाम की घोषणा

January 3, 2022 10:02 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता हत्याकांड का खुलासा करने पर डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी दलीप सिंह कुमार, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत व जाँच टीम की पीठ थपथपाई। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा करने वाली टीम को ₹250000 इनाम देने की घोषणा की।

बता दें कि बीते 29 दिसंबर को नानकमत्ता के खटीमा मार्ग स्थित आशीर्वाद ज्वैलर्स के स्वामी अंकित उर्फ अजय रस्तोगी, उनकी मां आशा देवी, नानी सन्नो देवी व उनकी दुकान पर कारीगर ममेरे भाई उदित रस्तोगी की धारदार हथियार से प्रहार कर नृशंस हत्या कर दी गई थी। एक ही कुनबे के चार लोगों की हत्या से नानकमत्ता के साथ पूरा जिला थर्रा गया था।

चार लोगों की निर्मम हत्या की घटना से नानकमत्ता क्षेत्र में दहशत व असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना नानकमत्ता मुकदमा दर्ज कर उच्च अधिकारी गण सूचना पाकर तुरन्त मौके पर पहुंचे व डॉग स्क्वॉड टीम व फोरेन्सिक टीम व एस०ओ०जी०/ सर्विलांस टीम व जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त थानों से कुशल अधिकारी गण व कर्मचारी गण को एकत्रित किया गया व श्रीमान् उप महा निरीक्षक महोदय कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल के आदेश के क्रम में श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदव जनपद ऊधम सिंह नगर के दिशा निर्देशन में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक क्राईम के नेतृत्व में सीसीटीवी फुटेज अवलोकन करने, सुरागरसी पतारसी, पूछताछ करने व सर्विलांस हेतु 20 टीमों का गठन किया गया।

मृतक अंकित रस्तोगी के सगे सम्बन्धी व मित्रमण्डली व संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ करते हुए घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन व सुरागरसी पतारसी करते हुए कड़ी से कड़ी जोड़ कर दिनांक तीन दिसम्बर को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रानू रस्तोगी, विवेक वर्मा, मुकेश वर्मा उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार बैगनार न०-UA06 E 6212 व लूटे गये 35,000/- रुपये बरामद किये गये।

घटना अनावरण के तथ्य-

मृतक अंकित रस्तोगी कबाड़ के दुकान चलाने का काम करता था करीब एक माह पूर्व मृतक अंकित रस्तोगी ने सुनार की दुकान 30-40 लाख रुपये सोना चांदी की लागत लगाकर खोली थी। अभियुक्त रानू रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी मृतक अंकित रस्तोगी का मित्र था जो कि लगातार मृतक के सम्पर्क में रहता था व घर में आना जाना व घर की स्थिति से बाखूबी वाकिफ था।

रानू रस्तोगी की मुलाकात दूसरे अभियुक्त सचिन सक्सेना से हुई जो कि शातिर किस्म का गैंगस्टर अपराधी है इनके द्वारा अपने दो अन्य साथियो विवेक वर्मा, मुकेश वर्मा के साथ मिलकर आपराधिक षड्यन्त्र रचकर दिनांक 28 दिसम्बर को लूट/डकैती करने के उद्देश्य से मृतक अंकित रस्तोगी व उदित रस्तोगी को किसी बहाने से घर से बाहर बुलाकर देवा नदी के किनारे ग्राम सिद्धानवदिया ले जाकर डंडे व रोड से वार करते हुए घायल कर दिया व सर्जिकल ब्लेड से अंकित व उदित रस्तोगी के गले रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी इसके उपरान्त अभियुक्तगण मृतक के घर पर पहुचें व मृतक की माँ आशा देवी व नानी सन्नो देवी की हसिये से गले रेतकर निर्मम हत्या करते हुए दुकान से करीब 40,000/- रुपये लूट कर ले गये परन्तु अभियुक्तगण सुनार की दुकान में लॉकर खोल/तोड़ नही पाये व मौके से फरार हो गये। इसके अतिरिक्त मास्टर अखिलेश की भूमिका के सम्बन्ध में जांच की जा रही है।

पकडे गए अभियुक्त –
1- रानू रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी उम्र 24 वर्ष निवासी गुरुद्वारा रोड नानकमत्ता
2- विवेक वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी सुभाष कालोनी रुद्रपुर
3- मुकेश शर्मा उर्फ राहुल रस्तोगी पुत्र तुलसी राम उम्र 23 वर्ष निवासी सुभाष कालोनी रुद्रपुर
फरार अभियुक्त
1- सचिन सक्सेना पुत्र स्व0 राजकुमार सक्सेना नि० सिंह कालोनी खटीमा
आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण- आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article कुमाऊं में यह अनोखा इको-फ्रेंडली घर, पर्यटकों को करता है आकर्षित
Next Article उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, बढ़ी ठंड, 05 ओर 06 जनवरी के लिए अलर्ट जारी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate