Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देश का 75 वां गणतंत्र दिवस, पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > चमोली > हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देश का 75 वां गणतंत्र दिवस, पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
Uttarakhand Newsचमोली

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देश का 75 वां गणतंत्र दिवस, पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

January 26, 2024 10:13 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

चमोली : राष्ट्रीय पर्व ‘‘गणतंत्र दिवस‘‘ राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द की भावना के साथ जिले में बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।

क्लेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने ध्वजारोहण कर कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश के संविधान को आत्मार्पित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ परिपालन करने और मिलजुल कर परोपकार की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में मिलजुल कर कार्य करते हुए हम समानता की तरफ बढा सकते है। इस अवसर पर अमर शहीदों के बलिदानों को याद करते हुए शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
 
देश के 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन पुलिस मैदान गोपेश्वर में हुआ। पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने ध्वाजारोहण कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। पुलिस एवं एनसीसी जवानों की टुकड़ियों ने पुलिस बैंड के साथ शानदार रैतिक परेड निकालते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। वही स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुलिस, अग्निशमन, एनडीआरएफ, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, उद्योग, उद्यान, कृषि एवं स्वास्थ्य विभाग की विकासपरक झांकियां खासे आकर्षण का केन्द्र रही।
 
मुख्य अतिथि गढवाल सांसद ने अमर शहीदों को नमन करते हुए सभी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारा देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है और गणराज्य बनने से अब तक देश ने कई उपलब्धियां हासिल की है। मा0 सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौतरफा विकास हो रहा है। वन नेशन वन एजुकेशन की पॉलिसी लागू की गई है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

वर्ष 2047 में जब हम आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहे होंगे, तो हमारा देश एक विकसित राष्ट्र होगा और वसुधैव कुटुंबकम की भावना से पूरे विश्व कल्याण में अग्रीण राष्ट्र होगा। इस दौरान मुख्य अतिथि ने सड़क दुर्घटनाओं में पीडितों की मदद करने वाले गुड सेमिरिटन के तहत 16 लोगों को सम्मानित किया। साथ ही पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस पर शानदार रैतिक परेड में नागरिक पुलिस बल का प्लाटून को प्रथम, महिला होमगार्ड को द्वितीय तथा पुरूष होमगार्ड को तृतीय स्थान मिला। विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में क्राइस्ट एकेडमी के बच्चों ने पहला, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर ने द्वितीय तथा बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि विकासपरक झांकियों में शिक्षा विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला। जनपद के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हैरत अंगेज करतबों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। गणतंत्र दिवस समारोह पर आयोजित इस पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता जयदीप झिंक्वाण एवं अग्निशमन विभाग के सौरभ पुरोहित द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, सीडीओ अभिनव शाह, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चें एवं बडी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद थी। 

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article टिहरी : 75वां गणतंत्र दिवस जनपद में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया
Next Article नगर निकायों में ओबीसी का आरक्षण तय करने के लिए गठित वर्मा आयोग ने मुख्यमंत्री को सौंपी अपनी रिपोर्ट
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate