Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: जिलाधिकारी ने कहा केदारनाथ में यात्रियों को दी जा रही सभी सुविधाएं, शौचालयों की संख्या भी बढ़ाई
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > जिलाधिकारी ने कहा केदारनाथ में यात्रियों को दी जा रही सभी सुविधाएं, शौचालयों की संख्या भी बढ़ाई
Uttarakhand News

जिलाधिकारी ने कहा केदारनाथ में यात्रियों को दी जा रही सभी सुविधाएं, शौचालयों की संख्या भी बढ़ाई

May 11, 2022 9:46 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग व सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं ताकि केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। इस आशय की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है तथा सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी व्यवस्थाएं निरंतर सुचारू की जा रही हैं जिसमें स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत शौचालय, पार्किंग, शटल, सुरक्षा आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या के दृष्टिगत केदारनाथ धाम में उपलब्ध व्यवस्थाओं के अनुरूप ही यात्रियों को केदारनाथ हेतु रवाना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की यात्रा में अप्रत्याशित संख्या में श्रद्धालुओं के आने की आशा है। वर्ष 2019 की तुलना में इस वर्ष के शुरूआती दिनों में ही यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि कपाट खुलने के बाद से बुधवार (11 मई) तक लगभग 96 हजार लोगों ने केदारनाथ पहुंचकर दर्शन कर लिए हैं।

लोगों की सुविधाओं को लेकर कई इंतजाम किए गए हैं साथ ही जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी उन इंतजामों में भी वृद्धि की जाएगी। शौचालयों की संख्या को बढ़ाया गया है तथा पेयजल की भी सुचारू व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत है वे अपनी जांच अवश्य कराएं। साथ ही पैदल मार्ग में रुक-रुक कर यात्रा करें। उन्होंने बताया कि यात्रा व्यवस्था के दृष्टिगत धाम में पहुंच चुके यात्रियों की माॅनीटरिंग की जा रही है तथा रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड के मध्य उन्हें रोका जा रहा है। जैसे-जैसे जगह मिले उसी के अनुसार उन्हें भेजा जा रहा है। उन्होंने सभी से ध्यैर्य बनाए रखने की अपील की है तथा यात्रा में आने वाले लोगों से अनिवार्य रूप से अपना पंजीकरण करवाने की अपील की गई है।

उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि पुलिस विभाग द्वारा श्री केदारनाथ धाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या के दृष्टिगत जनपद के सीमांतर्गत सिरोबगड़, जवाड़ी बायपास, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, कुंड, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, गौरीकुंड इत्यादि विभिन्न स्थानों एवं गौरीकुंड से केदारनाथ 16 कि.मी. पैदल यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों में शांति एवं सुरक्षा हेतु आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल नियुक्त कर बैरियर लगाए गए हैं। यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में उपलब्ध व्यवस्थाओं के अनुरूप यात्रा के प्रथम पड़ाव सोनप्रयाग से प्रातः 3 बजे से प्रातः 11 बजे तक ही तीर्थ यात्रियों को श्री केदारनाथ धाम के दर्शन हेतु आगे प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है तथा प्रत्येक घंटे में शटल सेवा की संख्या की माॅनीटरिंग की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गौरीकुंड में वाहनों के पार्किंग हेतु पूर्व से स्थल उपलब्ध न होने के कारण सोनप्रयाग से आगे स्थान गौरीकुंड तक यात्रियों के आवागमन हेतु परिवहन विभाग द्वारा शटल सेवा के माध्यम से सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा प्रतिदिन आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा हेतु यात्रा कंट्रोल रूम के माध्यम से हर एक घंटे गौरीकुंड से ऊपर जाने वाले यात्रियों की संख्या तथा केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या की माॅनीटरिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article लोगों को उनके घर में ही सेवाएं मिलें, इसके लिए योजना बनाई जाए: मुख्यमंत्री
Next Article दिव्यांशु बिष्ट क्रिकेट का एक उभरता सितारा 
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate