Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: नामांकन से तस्वीर साफ, जनता ने 400 पार की मोदी मुहिम ली अपने हाथ: गौतम
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > नामांकन से तस्वीर साफ, जनता ने 400 पार की मोदी मुहिम ली अपने हाथ: गौतम
Uttarakhand News

नामांकन से तस्वीर साफ, जनता ने 400 पार की मोदी मुहिम ली अपने हाथ: गौतम

March 26, 2024 10:19 pm
Share
6 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून 26 मार्च। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रत्याशियों के नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि नामांकन के दौरान माहौल से स्पष्ट है कि जनता ने मोदी जी की 400 पार मुहिम को अब अपने हाथ में ले लिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा कंगना रनौत को लेकर की गई टिप्पणी को बेहद अपमानजनक, शर्मनाक और मातृ शक्ति को लेकर कांग्रेसी सोच को उजागर करने वाला बताया । साथ ही एक भी महिला को राज्य में लोकसभा उम्मीदवार लायक नही समझने पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया ।

प्रदेश मीडिया सेंटर में पौड़ी और देहरादून में हुए नामांकन के बाद पत्रकार वार्ता मे श्री गौतम ने कहा, पीएम मोदी और सीएम धामी के कामों का असर आज दोनो जगह लोगों के उत्साह में स्पष्ट नजर आया । उन्होंने कहा कि मोदी जी के 400 पार का अभियान अब जनता ने स्वयं अपने हाथों में ले लिया है। जहां एक ओर मोदी सरकार ने चौमुखी विकास के साथ दुनिया में भारत की साख को बढ़ाया और उसके सामर्थ्य का लोहा मनवाया, वहीं राज्य की धामी सरकार के काम देश में नजीर बने हैं ।

उन्होंने अफसोस और नाराजगी जताते हुए कहा, जब मोदी जी और धामी जी मातृ शक्ति के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए अनेकों निर्णय के रहे है, ठीक उसी समय कांग्रेस एवं विपक्षी नेताओं का महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रनौत को लेकर की गई सोशल मीडिया पोस्ट को शर्मनाक और कांग्रेस पार्टी की मातृ शक्ति के प्रति वास्तविक सोच बताने वाला करार दिया । इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए उन्होंने कहा कि बयान पर तमाम साफ सफाई या बयान से किनारा करने का कोई बहाना नहीं चलेगा। यदि कांग्रेस मे थोड़ी भी नैतिकता शेष हो तो तत्काल कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को अपनी पार्टी प्रवक्ता को बर्खास्त करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हैरानी है कि मातृ शक्ति के सम्मान और स्वाभिमान का मोल भाव करने वालों पर श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी एक शब्द नही बोले । इतना ही नही, लड़की है लड़ सकती है का नारा देने वाली बहिन प्रियंका वाड्रा भी अब तक आलोचना करने की हिम्मत नही कर पाई हैं।
उन्होंने अकाउंट हैक करने को बहाना बताते हुए कहा कि यदि ऐसा भी था तो तुरंत मुकद्दमा दर्ज क्यों नहीं कराया । इस सब में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक महिला ने यह सब एक महिला के लिए कहा ।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि महिलाओं के मुद्दों पर भ्रम फैलाने की राजनीति करने वाली कांग्रेस की पोल एक बार फिर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा से खुल गई है । हैरानी और अफसोस है कि उन्हे राज्य में एक भी महिला प्रत्याशी को उन्होंने लोकसभा भेजने लायक नही माना । जबकि भाजपा के खिलाफ झूठा माहौल खड़ा करने की असफल कोशिश के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने अपनी महिला नेत्रियों का भरपूर उपयोग किया। मातृ शक्ति का सम्मान, सामर्थ्य और भागेदारी बढ़ाने के लिए भाजपा में अनेकों ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं ।

माताओं बहिनों को 30 फीसदी क्षेतिज आरक्षण नौकरियों में दिया, साथ ही 33 फीसदी लोकसभा, विधानसभा में आरक्षण देकर संवैधानिक एवं कानून निर्माण में भागेदारी को बढ़ाया। इससे पहले पंचायतों में हमने इस आधी आबादी को उसका पूरा अधिकार देने का काम किया 50 प्रतिशत आरक्षण देकर। इसी तरह लखपति दीदी योजना, स्वरोजगार के लिए ऋण आदि तमाम योजनाएं उनके सशक्तिकरण के लिए। यूसीसी का सर्वाधिक लाभ मातृ शक्ति को मिलेगा। उनको शोषण से मुक्ति और बराबरी का अधिकार मिलेगा।

वहीं हरिद्वार से कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर उन्होंने कहा कि परिवारवाद जो काम दिल्ली में उनका नेतृत्व आलाकमान कर रहा है वही काम देवभूमि में हरीश रावत कर रहे हैं । एक के बाद एक चौथे सदस्य को कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर राजीनिति में लेकर आए है । पहले बड़ा पुत्र, फिर पत्नी, फिर बेटी, अब छोटा बेटा, उनकी नजर में कोई भी कांग्रेसी अपने परिवार से योग्य नहीं है । उन्होंने विश्वास जताया कि लेकिन देवभूमि की महान जनता ने कभी परिवारवाद का समर्थन नहीं किया और इस बार तो कांग्रेसी भी नही करने वाले हैं ।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि जनता का मूड मोदी जी को आशीर्वाद देने का है, ये आज के नामांकन ने स्पष्ट दिखाई दिया । निसंदेह देवभूमिवासी पांचों सीटों पर 5 लाख से अधिक अंतर से कमल खिलाने जा रही है ।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान, श्री अनिल गोयल, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, कमलेश उनियाल, संजीव वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती मधु भट्ट, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी, श्रीमती हनी पाठक, श्रीमती कमलेश रमन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article रेलवे कोच फैक्ट्री में 550 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे होगा चयन
Next Article केप्री ग्लोबल कैपिटल और गुजरात टाइटन्स के बीच हुई साझेदारी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate