बिग बॉस 15 को लेकर जबरदस्त चर्चाएं चल रही हैं यह शो 2 अक्टूबर से ऑन एयर होगा। इस साल उत्तराखंड की रहने वाली टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट बिग बॉस 15 में आने वाली हैं। गुरुवार को हुए बिग बॉस 15 के लॉन डोनल बिष्ट के नाम की अनाउंसमेंट हुई। बता दें कि डोनल बिष्ट टीवी इंडस्ट्री का उभरता सितारा हैं। देखना मजेदार होगा कि वो बिग बॉस 15 में कंटेस्टेंट्स के साथ कैसे डील करती हैं और खुद के स्टैंड करती हैं।
डोनल बिष्ट आखिरी बार टीवी सीरियल दिल तो हैप्पी है जी में दिखाई दी थीं। साल 2019 में डोनल बिष्ट टीवी पर टाइम्स ऑफ इंडिया की टॉप 20 में मोस्ट डीजारेबल वुमन में 18 वें स्थान पर थी। उन्होंने कलश, एक दीवाना था जैसे कई सीरियलों में काम किया हैं। सोशल मीडिया पर उनको लाखों लोग फॉलो करते हैं। उनके बिग बॉस में आने के बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। उनके फैंस बेसब्री से टीवी शो का इन्तजार कर रहे हैं।
सलमान खान की होस्टिंग वाला टीवी रिएलिटी शो जल्द शुरू होने वाला है। 2 अक्टूबर से शुरू हो रहे शो की थीम इस बार जंगल में संकट है। जिसमें डोनल के साथ एक्टर प्रतीक सहजपाल, उमर रियाज, एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और कोरियोग्राफर निशांत भट्ट भी नजर आएंगे।