Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: उत्तराखंड पुलिस के कब्जे में आये ऑनलाइन हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम लाखों का चूना लगाने वाले
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > उत्तराखंड पुलिस के कब्जे में आये ऑनलाइन हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम लाखों का चूना लगाने वाले
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

उत्तराखंड पुलिस के कब्जे में आये ऑनलाइन हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम लाखों का चूना लगाने वाले

August 27, 2022 10:04 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

केदारनाथ यात्रा के लिए हैली सेवा के नाम पर ठगी कर लोगों को लूटने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस टीम ने धर दबोचा है। शिकायतकर्ता परीक्षित शारदा निवासी सोलन हिमाचल प्रदेश द्वारा 17 मई 2022 को थाना गुप्तकाशी पर आकर शिकायत की गयी कि उनके साथ किसी अन्जान व्यक्ति के द्वारा श्री केदारनाथ यात्रा हेतु पवनहंस कम्पनी का हेलीकॉप्टर टिकट उपलब्ध कराने के नाम से 1,12000/रुपयों की धोखाधड़ी की गयी है। जब वे यात्रा हेतु यहां पर पहुंचे तो उनको कोई टिकट प्राप्त नहीं हुए और न ही टिकट दिलाने वाले व्यक्ति से अब उनका सम्पर्क हो रहा है।

शिकायत के आधार पर 17 मई 2022 को थाना गुप्तकाशी पर मु0अ0सं0 15/2022 धारा 420 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान इस ऑनलाइन ठगी में प्रयुक्त संदिग्ध खातों में हुए लेन.देन के आधार पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा समय.समय पर दिये गए निर्देशों एवं पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुप्तकाशी द्वारा थाना गुप्तकाशी पुलिस एवं जनपदीय एस0ओ0जी0 की एक संयुक्त टीम गठित कर अभियक्तों की तलाश हेतु गैर प्रान्त बिहार भेजी गयी। सर्विलांस की मदद से अभियोग में प्रयुक्त हुए अलग अलग खाताधारकों के सम्बन्ध में जानकारी हासिल करने पर पुष्टि होने पर अभियुक्त गणों को पटना, बिहार से गिरफ्तार कर लाया गया। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी चमोली भेज दिया गया है।

अपराध करने का तरीका-इन अभियुक्तों द्वारा पवनहंस हैलीकॉप्टर कम्पनी के नाम से फर्जी वेबसाइट तैयार कर इन्टरनेट पोर्टल पर सार्वजनिक कर दी जाती थीं, जिससे कि किसी भी व्यक्ति द्वारा हैलीकॉप्टर टिकटों के सम्बन्ध में गूगल पर सर्च करने पर इनकी वेबसाइट पर क्लिक करने पर इनके झांसे में आ जाते थे। सबसे बड़ी बात ये कि इनके द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र के बारे में अधिकांश जानकारी सही अपलोड की रहती थी। किसी भी क्वेरी के लिए अपने मोबाईल नम्बर डाले रखते थे। पैसों के लेन.देन के लिए इनके द्वारा अन्य गरीब लोगों के खातों का सहारा लिया जाता था, उनके नाम से खाता खोलकर ओ0टी0पी0 या अलर्ट हेतु अपना नम्बर डलवाया जाता था तथा ए0टी0एम0 कार्ड अपने पास रखते थे। खाते में आने वाली धनराशि की तुरन्त निकासी या दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता था। इस कार्य को इनके द्वारा अत्यधिक प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दिया जाता था।

नाम पता अभियुक्तगण-

’1 कौशल कुमार पुत्र रामपुकार निवासी ग्राम नदवा थाना बाड़, जिला पटना, बिहार उम्र करीब 28 वर्ष।

’2 राहुल कुमार पुत्र वरुण सिंह निवासी नदवा थाना बाड़, जिला पटना, बिहार उम्र करीब 30 वर्ष।

पुलिस टीम का विवरण-
1 उपनिरीक्षक राजबर सिंह राणा, चौकी प्रभारी फाटा, थाना गुप्तकाशी।
2 उपनिरीक्षक केशवानन्द पुरोहित, थाना गुप्तकाशी।
3 आरक्षी रविन्द्र सिंह, एस0ओ0जी0, जनपद रुद्रप्रयाग।
4 आरक्षी राहुल कुमार, एस0ओ0जी0, जनपद रुद्रप्रयाग।
5 आरक्षी राकेश कुमार, सर्विलांस सैल, पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग।

अपील- रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने रुद्रप्रयाग पुलिस की तरफ से केदारनाथ धाम सहित चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि हैलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग सम्बन्धी विवरण या बेबसाइट को इंटरनेट पर या गूगल पर सर्च न करें। हैलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग हेतु उत्तराखण्ड राज्य के अन्दर जी0एम0वी0एन0 को अधिकृत किया गया है। जिसकी आधिकारिक वेबसाइट heliservices.uk.gov.in है, यदि आपके द्वारा इसके अतिरिक्त किसी भी वेबसाइट या हैलीकॉप्टर कम्पनी के नाम से बनी वेबसाइट पर टिकट बुकिंग का प्रयास किया जा रहा है तो समझिये कि आप ठगी का शिकार होने जा रहे हैं।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article पहाड़ी गमछे का लोकार्पण
Next Article भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चार दिवसीय गढ़वाल दौरा, ये है कार्यक्रम
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate