थाना कोटद्वार में कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि वे पांच जून को सिद्धबली मन्दिर में दर्शन के आये थे इस दौरान अज्ञात चोर द्वारा उनके गले में सोने की चैन चोरी कर ली गई है। प्रथम सूचना के आधार पर थाना कोटद्वार में मु0अ0सं0 153/2022 व मु0अ0स0 154/2022, मु0अ0स0 155/2022, मु0अ0स0 156/2022 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने मामले में जाँच करते हुए 06 जून को पुलिण्डा तिराहे से अभियुक्तागण (1) कविता उर्फ पिंकी पत्नी पंजू निवासी- इस्लामनगर, नूरपुर बिजनौर, (उ0प्र0) उम्र 30 वर्ष (2) गुडिया पत्नी अजय उर्फ मोनू नि0 इस्लामनगर नूरपुर बिजनौर (उ0प्र0) उम्र 25 वर्ष (3) पूजा पुत्री राजेन्द्र नि0 इस्लामनगर नूरपुर बिजनौर (उ0प्र0) उम्र-20 को उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित चोरी गयी चैन के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्तागणों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि सिद्धबली मन्दिर से अपने अन्य दो साथी (I) पंजू पुत्र प्रसादी लाल निवासी- इस्लामनगर नूरपुर बिजनौर (उ0प्र0) उम्र 42 वर्ष (II) अजय उर्फ मोनू पुत्र पंजू निवासी- उपरोक्त उम्र 23 वर्ष के साथ मिलकर 06 महिलाओं के गले से 05 चेन व 01 मंगलसूत्र चोरी कर लिया। उन्होंने 03 चेन व एक मंगलसूत्र को पंजू व अजय के पास तथा 02 चेन व 01 पेन्डेन्ट अपने पास होना बताया जो फरार चल रहे है, पुलिस दोनों की तलाश में हैं। फिलहाल एक सोने की चैन सम्बन्धित मु. 153/2022, व एक सोने की चैन सम्बन्धित मु. 153/2022 बरामद कर ली गई है।