भारतीय खिलाड़ियों के लिए ओलम्पिक परिधान तैयार करने वाली उत्तराखंड की बेटी हल्द्वानी निवासी इदित्री गोयल इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। भारतीय ओलंपिक संघ ने देश विदेश में हजारों डिजायनरों में इदित्री गोयल के आवेदन को स्वीकार किया था और भारतीय खिलाड़ियों के परिधान बनाने के उन्हें डिजायन कंसलटेंट बनाया। जिसके बाद उनके डिजायन को भारतीय खिलाड़ियों के चुना गया। प्रदेश की बेटी की इस उपलब्धि से हल्द्वानी शहर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है। वह भारतीय ओलंपिक संघ की उत्तराखंड से एकमात्र फैशन डिजायन कंसलटेंट हैं।
इदित्री ने कड़ी मेहनत से तीन से चार महीने में काफी डिजायन बनाए, उसमें एक डियाइन संघ को पसंद आ गया। भारत की संस्कृति, परंपरा और सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए परिधानों को डिजायन किया गया था। उन्होंने कहा कि वह पल उनके लिए सबसे खूबसूरत पल था यह सब कुछ टीम वर्क और भारतीय ओलंपिक संघ की मदद से हो पाया।
बता दें कि इदित्री नैनीताल रोड पर वैशाली कॉलोनी की रहनी वाली हैं। वह पढ़ाई में अव्वल रही उन्होंने निर्मला कान्वेंट हल्द्वानी से 12वीं करने के बाद मिरेंडा हाउस दिल्ली से बीए स्नातक किया। वह फैशन को अपना कॅरियर बनाने चाहती थी इसलिए इटली चले गई। उन्होंने इटली से फैशन और लग्जरी ब्रांड में पढ़ाई की। वापिस भारत लौटने पर प्रसिद्धफैशन डिजायनर के साथ काम सीखा और दिल्ली में रहकर ही लड़कियों के कपड़ों को लेकर माइल्ड वाइल्ड क्लोथिंग ब्रांड बनाया। इदित्री के पिता वीरेंद्र गोयल प्रसिद्ध व्यवसायी और मां आरती गोयल गृहिणी हैं।