Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: बजुर्ग, दिव्यांग, असहाय का फिर सहारा बना आज का जनता दर्शन, डीएम ने मौके पर लिया एक्शन…
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > बजुर्ग, दिव्यांग, असहाय का फिर सहारा बना आज का जनता दर्शन, डीएम ने मौके पर लिया एक्शन…
Uttarakhand Newsदेहरादून

बजुर्ग, दिव्यांग, असहाय का फिर सहारा बना आज का जनता दर्शन, डीएम ने मौके पर लिया एक्शन…

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min.mp4

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेेट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम में आज 126 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, आपसी विवाद, नंदा-सुनंदा योजना से आच्छादित करने, स्कूल फीस माफी, आर्थिक सहायता, शिक्षा विभाग, नगर निगम, लोनिवि, वन विभाग, एमडीडीए, जल निगम आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई।

इसके अतिरिक्त रायपुर क्षेत्र 6 नम्बर पुलिया के समीप बद्रशी कालोनी में साल के पेड़ का अवैध कटान की शिकायत पर डीएफओ मसूरी तथा वन प्रभाग कालसी के ग्राम पंचायत खरोड़ा में बाग का छानियांे में आतंक होने तथा अब तक 20 बकरियों को शिकार बनाने की शिकाय पर डीएफओ कालसी, चकराता को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी सविन बसंल जनता दर्शन कार्यक्रम में बुजुर्ग महिला ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उनकी पुत्रवधू एवं पौते द्वारा उन्हें घर से बेदखल कर दिया है तथा वह दर-दर भटक रही हैं उनके पुत्र एंव पति की मृत्यु हो गई है, जबकि भूमि उनके पति द्वारा भी क्रय की गई थी, जिस पर उक्त महिला प्रकरण पर डीएम ने वाद दाखिल करावाते हुए अगले हफ्ते दोनों पक्षों को बुलवाया है।

सहस्त्रधारा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर में पानी घुसने की समस्या से लोनिवि एवं पेयजल निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, बजुर्ग महिला आज फिर अपनी शिकायत लेकर डीएम के पास पंहुची जिस पर डीएम ने सम्बन्धित विभागों पर निर्देशों का अनुपालन न किये जाने पर सीआरपीसी की धारा 133 में वाद दायर करने के निर्देश दिए। वहीं मेहूवाला निवासी 85 प्रतिशत् दिव्यांग व्यक्ति सूर्यप्रकाश जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है को योग्यतानुसार सेवायोजित किया गया है।

जनता दर्शन कार्यक्रम असहाय बालिकाओं के नंदा-सुनंदा योजना से पठ्न/पाठन हेतु लगभग 5 आवेदन भी प्राप्त हुए हैं जिस पर जिलाधिकारी सम्बन्धित अधिकारियों को आवेदन पर कार्यवाही करते हुए प्र्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

अजबपुर कला निवासी विधवा महिला सुनीता भट्ट ने अपनी गरीब पारिवारिक हालात का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता एवं बेटी की शिक्षा की गुहार लगाई। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को मामले की जांच कर निर्धन और असहाय बेटी की पढ़ाई जारी रखने के लिए नंदा सुनंदा प्रोजेक्ट से आर्थिक सहायता हेतु आवेदन उपलब्ध कराने को कहा।

वही डालनवाला निवासी पूरन सिंह ने बीएससी आईटी की पढ़ाई कर रही अपनी बेटी की फीस जमा कराने हेतु आर्थिक सहायता की गुहार पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को मामले की जांच कर नंदा सुनंदा प्रोजेक्ट में प्रार्थना पत्र को शामिल करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत ढकरानी की मतदाता सूची में बडी संख्या में बाहरी व्यक्तियों के नाम शामिल किए जाने की शिकायत पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जनता दरवार में डालनवाला निवासी निशा प्रजापति ने किराएदार द्वारा दुकान का किराया न दिए जाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसपी सिटी को तत्काल मामले का निराकरण करने के निर्देश दिए।

विकासनगर समावाला निवासी कुंदन सिंह ने हाईवे के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तीन दिनों के भीतर प्रभावित व्यक्ति को मुआवजा वितरण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मोझ धाम सेवा समिति द्वारा नून नदी के किनारे स्थित मोक्ष धाम की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर संबंधित एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। तेग बाहादुर रोड़ में नाले पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एएमएनए और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को संयुक्त निरीक्षण करते हुए 10 दिनों के भीतर मामले का निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में रायपुर निवासी हरि बहादुर क्षेत्री ने जमीन पर कब्जा करने, किशन नगर सिरमौर निवासी प्रदीप कुमार जोशी ने रास्ते से अतिक्रमण हटाने, रायपुर में वन विभाग की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को डीएफओ को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनता दरबार में पहुंचे प्रत्येक फरियादी की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता पर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्टेªट गौरी प्रभात, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री ने विभिन्न केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया
Next Article केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली समीक्षा बैठक…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218KFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4KFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate