अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना विकासखंड के जमराड़ी के नौगांव बखरिया मोटरमार्ग पर बरात की कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गए जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना में दूल्हे के पिता, दीदी, भाभी, भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बागेश्वर के काफलिगैर क्षेत्र के मटेला से पिथौरागढ़ के बेरीनाग बरात गयी थी। पिथौरागढ़ से बरात वापसी के दौरान आल्टो कार यूके 18एच 6578 अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मरने वाले दूल्हे के परिजन थे।
दुर्घटना की सूचना के बाद 108 कर्मियों के साथ ही एसडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हुई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बरात बागेश्वर काफलीगैर से पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग गई थी। वापसी में बरात की एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। मृतकों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। दो घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।