चमोली जिले के थराली ब्लॉक के पेनगढ़ में भूस्खलन के कारण पहाड़ से गिरे एक बोल्डर के चपेट में आने से एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। क्षतिग्रस्त मकान में पांच लोगों के दबे होने की सूचना है हादसे में दो लोगों के शव बरामद किये गए हैं। जबकि तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं। एसडीआरएफ पुलिस मौके पर रेस्क्यू अभियान चला रही है।
घटना शुक्रवार रात डेढ़ बजे के करीब की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गाँव में इस दुखद घटना की सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। क्षतिग्रस्त मकान में से 03 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया जबकि 02 अन्य के शवों को निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। घायलों को कर्णप्रयाग उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है।