उत्तराखंड में प्रवासियों की वापसी के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह की सरकार की मेहनत रंग लानी लगी है। लाखों की संख्या में प्रवासियों को लाने के लिए विशेष ट्रेने जल्द चलाई जा रही है। अगले तीन दिनों में आधा दर्जन स्पेशल ट्रेन से 7200 प्रवासियों को उत्तराखंड लाने की योजना है। वहीं, त्रिवेंद्र सरकार ने हरियाणा से 8700 प्रवासियों को लाने के लिए ऑपरेशन गुरुग्राम तेज कर दिया है।
आज यानी 9 मई को बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग, पौड़ी व यूएसनगर के 3715 प्रवासी उत्तराखंड पहुंचेंगे। ऑपरेशन के पहले चरण में 2745 प्रवासियों को पहले ही लाया जा चुका है। रेलवे द्वारा कई अन्य जगहों के लिए ट्रैन चलाई जा रही हैं, लोग धैर्य रखें, समय के हिसाब से सभी लोगों को एक साथ नहीं लाया जा सकता, इसलिए चरणबद्ध तरीके से सभी लोगों को लाया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सभी फंसे प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।
उत्तराखंड पुलिस ने पुणे में रह रहे प्रवासियों से अनुरोध किया है कि प्रवासियों को ट्रेन से वापस उत्तराखण्ड लाने का हुआ पहला टाई अप, पुणे में फंसे प्रवासी उत्तराखण्ड लाये जायेंगे, थानों में 1200 रजिस्ट्रेशन होते ही ट्रेन शुरू हो जाएगी। यह है पूरी प्रक्रिया-
कोविड-19 लॉकडाउन के अन्तर्गत महाराष्ट्र के पुणे में फंसे सभी उत्तराखण्ड के निवासियों से निवेदन है कि आप उत्तराखण्ड आने के लिये यथाशीघ्र पुणे के निकटतम पुलिस थाने (Police Station) में जाकर पंजीकरण करायें। पुणे के सभी थानों में पंजीकरण हेतु पर्याप्त पंजीकरण काउण्टर्स की व्यवस्था की गयी है। पुणे पुलिस आपका पंजीकरण कर मेडिकल परीक्षण करायेगी। जिसके पश्चात शीध्र रेल सेवा शुरु कर दी जायेगी। उत्तराखण्ड सरकार व उत्तराखण्ड़ पुलिस आपके उत्तराखण्ड वापसी हेतु रेल संचालन के लिये लगातार कार्यवाही कर रही है। अतः आपसे अपील है कि आप तुरन्त अपने निकटतम थाने पर जाकर अपना पंजीकरण कराये, ताकि रेल सेवा शीघ्र प्रारंभ की जा सके।
इन जगह फंसे हैं इतने यात्री-
तिथि | राज्य प्रस्थान | फंसे यात्री | आगमन |
अभी घोषित नहीं | केरल त्रिवेंद्रम | 1857 | हरिद्वार |
अहमदाबाद | 3024 | हरिद्वार | |
गुजरात सूरत | 4055 | हरिद्वार | |
महाराष्ट्र पुणे | 7927 | हरिद्वार | |
महाराष्ट्र पुणे | 3025 | काठगोदाम | |
तेलंगाना हैदराबाद | 2237 | हरिद्वार |
अब तक 18156 प्रवासी-
उत्तराखंड में अब तक 18156 प्रवासियों को उत्तराखंड लाया गया है वहीं, उत्तराखंड में राज्य में रह रहे 4080 दूसरे राज्य के प्रवासियों को राज्य से बाहर भेजा गया है, कुल 1.76 लाख प्रवासियों ने उत्तराखंड आने के लिए पंजीकरण किया है। हरियाणा से 7890 प्रवासी उत्तराखंड पहुंचे, 4,701 प्रवासियों चंडीगढ़ से, 2,237 प्रवासी उत्तरप्रदेश से, 2069 प्रवासी राजस्थान से, 252 दिल्ली, 227 पंजाब, 197 गुजरात से लाए लाये गए हैं। 78 प्रवासियों की वापसी अन्य राज्यों से हुई है, ये सभी लोग मुश्किल में फंसे थे।
डेटा संबंधित राज्यों से किया जा रहा है साझा –
मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने बताया है कि राज्य सरकार दुरस्त राज्यों से आवेदन करने वाले प्रवासियों का डेटा संबंधित राज्यों से साझा करके व्यवस्था बना रही है। इसमें एक अर्चन ये आ रही है कि जिस स्टेशन से ट्रेन आनी है सभी प्रवासी उसी शहर में नहीं रहते बल्कि अन्य आस पास के नगरों में भी रह रहे है।