उत्तराखंड में दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को चमोली में एक ट्रक खाई में गिर गया था। जिसमे ड्राईवर की मौत हो गई। इसके बाद बुधवार देर साम देवप्रयाग में एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। यह ट्रक हरियाणा से श्रीनगर अनाज छोड़कर वापस जा रहा था।
बताया जा रहा है कि बुधवार देर साम ट्रक संख्या HR-56-A-2125 चिलपड़ गांव तोता घाटी के पास अचानक अनियत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमे ट्रक में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन घना अँधेरा और बारिश होने की वजह से खाई में उतर पाना मुस्किल था। इसलिए तडके सुबह रेश्क्यु चलाया गया।
पुलिस ने खाई से दो लोगों के शव को बरामद किया है। मृतकों की पहचान वाहन चालक सुखबीर सिंह उर्फ़ नन्ना(38) निवासी ग्राम बरोट थाना- लाडवा कुरुक्षेत्र हरियाणा, और आस मोहम्मद(17) पुत्र नदीम अहमद निवासी कस्बा सरसावा सहारनपुर उत्तरप्रदेश के रूप में की गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है। ')}